लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Bhilwara: 'राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 14:20 IST

Amit Shah In Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैंप्रियंका गांधी चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैंअमित शाह ने कहा, दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी न लेने वाले नरेन्द्र मोदी हैं

Amit Shah In Bhilwara:राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं। प्रियंका गांधी चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैं। दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी न लेने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। एक ओर सोनिया गांधी का एजेंडा है कि मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ। दूसरी ओर मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान भारत बनाओ।

पिछले 10 साल के अंदर मोदी ने जितने भी वादे किए, वो सभी वादे उन्होंने पूरे किए।मोदी जी ने देश की जनता को गारंटी दी है कि 2047 तक पूर्ण विकसित भारत बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर पर ले जाएंगे। समग्र देश में समान नागरिक संहिता आएगी। पूरे देश में और 5 साल तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

10 साल में जो कहा वो किया

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति लाकर और नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर पहुंचाकर मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। हम विश्व में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, मोदी के कार्यकाल में हम अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। तीसरी बार आप मोदी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

शाह ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ट्रस्ट ने कांग्रेस के नेताओं को निमंत्रण भेजा। लेकिन अपने वोटबैंक के लालच के कारण कांग्रेस रामलला के दर्शन करने भी नहीं गए। जो लोग वोटबैंक के लालच के कारण रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

ये चुनाव स्पष्ट रूप से 2 खेमों में बंटा हुआ है। एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है। दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद 25 पैसे का भी जिस पर आरोप नहीं है, ऐसे नरेन्द्र मोदी हैं। कल पहले चरण का चुनाव था। राजस्थान की 12 की 12 सीटें नरेन्द्र मोदी की झोली में जा रही हैं। राजस्थान हैट्रिक करके तीसरी बार सभी 25 सीटें नरेन्द्र मोदी को देने जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थानBhilwaraलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब