बाड़मेर पंडाल हादसा: राहुल गांधी ने बाड़मेर हादसे पर ट्वीट कर जताया दुःख
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 05:21 IST2019-06-23T18:16:54+5:302019-06-24T05:21:26+5:30
राजस्थान के बाड़मेर में एक कथा पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Rajasthan Barmer Paandal collapse Live news Updates
राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल गांव में रविवार को एक हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं जिनको पास के बालोतरा और अन्य कस्बों के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह भाटी के अनुसार,‘‘कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है।’’
उन्होंने कहा कि दसियों लोग घायल हैं जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जसोल गांव के धाम में कथा के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था। रविवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से पंडाल का कुछ हिस्सा गिर गया और इससे वहां भगदड़ मच गयी। जानें इस हादसे से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स...
23 Jun, 19 : 11:32 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में पंडाल गिरने से 14 लोगों की हुई मौत पर रविवार को दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाड़मेर के जसोल में रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से लोगों की मौत होना घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
जसोल,बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने,शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2019
मैं भगवान से मरने वालों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि घायल हुए लोग जल्दी ठीक हो जाएंगे।’’ पुलिस के अनुसार, इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये। पुलिस ने भारी बारिश और तेज हवा को पंडाल गिरने का कारण बताया।
23 Jun, 19 : 08:37 PM
सीएम गहलोत ने की मुआवजे की घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर पंडाल हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जोधपुर जिलाधिकारी को घटना की जांच सौंप दी गई है।
23 Jun, 19 : 07:12 PM
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
बाड़मेर की पंडाल गिरने की घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।
Union Home Minister Amit Shah: Pained to know about the loss of lives due to collapse of a Pandaal in Barmer, Rajasthan. I express my deepest condolences to the bereaved families. May the injured recover quickly. (file pic) pic.twitter.com/GWL5zbuHxE
— ANI (@ANI) June 23, 2019
23 Jun, 19 : 06:59 PM
सचिन पायलट ने जताया दुख
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, 'बाड़मेर जिले के बालोतरा मे अंधड़ से पांडाल गिरने से हुए हादसे मे कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर दुखद है। मैं मृतकों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ एवं घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए गए है।'
23 Jun, 19 : 06:56 PM
कैसे हुआ हादसा
हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन के लिए वहां करीब 200 फीट का लोहे का पंडाल लगाया गया था। पंडाल में करीब एक हजार लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घायलों को बालोतरा के विभिन्न स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।
23 Jun, 19 : 06:27 PM
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की आर्थिक मदद देने की मांग
भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बाड़मेर में हुए हादसे को लेकर दुख जताया है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाड़मेर हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार से भी कहा कि वो मृतकों के परिजनों और घायलों को फौरन आर्थिक मदद दे.
बाड़मेर के जसोल में राम कथा के दौरान तेज आंधी से गिरे पांडाल हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत का समाचार सुन बेहद दुःख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को कष्ट की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) June 23, 2019
23 Jun, 19 : 06:17 PM
सीएम गहलोत ने भी जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जसोल, बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने, शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।'
स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 23, 2019
सम्बंधित अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। #Barmer#Rajasthan
23 Jun, 19 : 06:17 PM
पीएम मोदी ने भी जताया दुख
राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
Prime Minister Narendra Modi: Collapse of a ‘Pandaal’ in Rajasthan’s Barmer is unfortunate. My thoughts are with the bereaved families and I wish the injured a quick recovery. (file pic) pic.twitter.com/CEFd2aNUEf
— ANI (@ANI) June 23, 2019