लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस भले ही जीती है चुनाव, लेकिन आगे आसान नहीं है पार्टी की राह!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 14, 2018 12:36 IST

पिछली बार लोकसभा चुनाव में राजस्थान से 25 में से 25 सीटें भाजपा जीत गई थी. इस बार कांग्रेस कितनी सीटें जीत पाती है, यह प्रदेश सरकार के कामकाज और जनता के भरोसे पर निर्भर है.

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है, सरकार भी बन रही है, लेकिन चुनावी नतीजों के आंकड़े बताते हैं कि आगे की राह इतनी आसान नहीं है, क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस जीती जरूर है, परन्तु भाजपा पूरी तरह से हारी नहीं है. चुनावी नतीजों के आंकड़े बताते हैं कि भले ही सीटों के लिहाज से कांग्रेस को 99 और भाजपा को 73 सीटे मिली हों, किन्तु मतप्रतिशत में कांग्रेस-भाजपा में ज्यादा अंतर नहीं है. जहां कांग्रेस को 39.3 प्रतिशत मत मिले हैं, वहीं भाजपा को 38.8 प्रतिशत वोट मिले हैं.

यह तो हुई मत प्रतिशत की बात, असली मुद्दे तो जनता की उम्मीदों और जरूरत से जुड़े हैं. सबसे बड़ा मुद्दा किसानों की कर्ज माफी का है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो दस दिन में कर्ज माफी के लिए कहा है, उसे प्रायोगिक रूप देना इतना आसान नहीं है. यही नहीं, इधर तो सरकारी कामकाज शुरू ही नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने की भाजपाई मुहिम शुरू भी हो गई है.

विस चुनाव होने तक तो कांग्रेस की गुटबाजी दबी रही, परन्तु चुनाव होते ही यह फिर से उभर कर सामने आ गई है, जो सीएम के चयन में सबके सामने अपना असर दिखा रही है. इस बार राजस्थान में कांग्रेस ने सारे बड़े नेताओं को चुनाव में उतार दिया और अधिकतर चुनाव जीत भी गए, परन्तु इन्हें अनुशासन में बांधे रखना थोड़ा मुश्किल है. 

इस बार कांग्रेस को जो समर्थन मिला है, वह भाजपा से नाराजगी का नतीजा है. इसलिए इस नकारात्मक समर्थन को सकारात्मक समर्थन में बदलना बहुत बड़ी चुनौती है.

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ माह बाद लोकसभा चुनाव हैं और उसमें ज्यादा-से-ज्यादा सीटें जीतना इसलिए आवश्यक है कि यदि यहां से कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत नहीं पाई तो राहुल गांधी केन्द्र में अपना दबदबा कायम नहीं कर पाएंगे.

पिछली बार लोकसभा चुनाव में राजस्थान से 25 में से 25 सीटें भाजपा जीत गई थी. इस बार कांग्रेस कितनी सीटें जीत पाती है, यह प्रदेश सरकार के कामकाज और जनता के भरोसे पर निर्भर है. इसीलिए कहा जा रहा है कि कांग्रेस राजस्थान का विस चुनाव तो जीत गई, लेकिन आगे का राजनीतिक रास्ता कांग्रेस के लिए आसान नहीं है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं