लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः वोटिंग से पहले BJP को लगा तगड़ा झटका, इन चार नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2018 14:25 IST

ये चारों नेता कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान इन्होंने पीसीसी चीफ सचिन पायलट और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App

राजस्थान विधनासभा चुनाव की वोटिंग के लिए अब सिर्फ सात दिन बचे हैं और राजनीतिक पार्टियां धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं। इन सब के बीच नेताओं की दल बदलने की प्रक्रिया जारी है। टिकट नहीं मिलने से खफा नेता विरोधी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इस सिलसिल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके चार नेताओं ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

दरअसल, टिकट नहीं मिलने की वजह से बीजेपी से नाराज चल रहीं पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा सिंह, पार्टी के अल्पसंख्यक नेता सलावत खान, पूर्व विधायक रविन्द्र बोहरा और उनके पुत्र विवेक बोहरा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है और गुरुवार (29 नवंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

ये चारों नेता कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान इन्होंने पीसीसी चीफ सचिन पायलट और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें, सुमित्रा सिंह राजस्थान की राजनीति में बड़ा नाम है। वह झुंझुनूं जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ती आई हैं। उन्होंने अब तक13 बार विधानसभा चुनाव लड़ा है, जिसमें नौ बार विजय पताका फहराया है। उन्हें 2003 में बनी वसुंधरा राजे सरकार में विधानसभाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे कांग्रेस में ही थी। 

इधर, पार्टी के अल्पसंख्यक नेता रहे सलावत खान पिछली बीजेपी सरकार में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे। वहीं, धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक रह चुके रविन्द्र बोहरा और उनके बेटे विवेक बोहरा ने भी पार्टी छोड़ी।

उल्लेखनीय है इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि पूर्व मंत्री व कई बार विधायक रहे रामकिशोर सैनी और अशोक सिंह धाभाई ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी