लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत और पायलट के बीच दरार को भरने में जुटे राहुल गांधी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 13, 2018 16:19 IST

Rajasthan Assembly Polls 2018 Update:कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट दोनों के बीच लंबे समय से आपसी अनबन चलती आ रही है, जिसकी वजह से किसी एक का नाम तय करने में पार्टी आत्मविश्वास नहीं दिखा पा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्तः राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से तय है मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही सीएम पद के लिए उम्मीदवार रहने वाली हैं, लेकिन सूबे में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा को लेकर बच रहा है। वहीं, शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं।   

कांग्रेस सीएम पद के उम्मदीवार के नाम पर फंसी

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट दोनों के बीच लंबे समय से आपसी अनबन चलती आ रही है, जिसकी वजह से किसी एक का नाम तय करने में पार्टी आत्मविश्वास नहीं दिखा पा रही है। लेकिन, राहुल गांधी ने जिस तरह से अशोक गहलोत और सचिन पायलट को मंच पर गले मिलवाया उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष्य दोनों के बीच की खाई को पाटना चाहते हैं क्योंकि दोनों के नेतृत्व में ही पार्टी विधानसभा चुनाव में अच्छे आंकड़े जुटाने की कोशिश करेगी।

राजस्थान चुनाव राजे बनाम राहुल

हालांकि, कांग्रेस कई दफा साफ कर चुकी है कि इस बार का विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे बनाम राहुल गांधी लड़ा जाएगा। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही दिग्गज नेता हैं। गहलोत दो बार सूबे की कमान संभाल चुके हैं, जबकि सचिन पायलट ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी को संभालने की कोशिश की। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कड़ी टक्कर है। कांग्रेस चुनाव से पहले सीएम पद के नाम पर मुहर लगाना नहीं चाहती है क्योंकि दोनों नेताओं को चुनाव में बड़ा रोल प्ले करना है।पोस्टर्स से गहलोत रहे नदारद

इस बीच दोनों नेताओं के बीच बनी दरार साफ देखी जा सकती है क्योंकि राहुल गांधी की हालिया जयपुर दौरे के दौरान उनके स्वागत में लगाए गए पोस्टर्स से अशोक गहलोत करीब-करीब नदारद रहे और सचिन पायलट ही दिखाई दिए। वहीं, राहुल गांधी द्वारा मंच पर दोनों नेताओं से आपस में मिलवाने के बाद ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि सचिन पायलट पर पार्टी दांव लगाने की सोच रही है। 

पायलट ने ऐसे किया गहलोत की ओर इशारा

अभी हाल ही में सचिन पायलट ने कांग्रेस में सीएम चेहरे पर उठे मामले को लेकर बिना नाम लिए अशोक गहलोत और उनके समर्थकों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहना था कि जब उन्हें जिम्मेदारी दी गई तब कांग्रेस को इतिहास में सबसे कम 21 सीटें मिली थी। इसे सीधे तौर पर अशोक गहलोत की तरफ इशारा माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाने के काम में जुटने को कहा था। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावकांग्रेसराहुल गांधीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए