लाइव न्यूज़ :

पहली बार राजस्थान विधानसभा में दिखेंगी ओलंपिक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया, इस सीट से दर्ज की जीत

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 14, 2018 05:51 IST

पूनिया दो बार ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में देश को स्वर्ण दिला चुकी हैं.

Open in App

राजस्थान में खेल संघों से जुडे़ पदाधिकारी तो विधायक बन चुके हैं, लेकिन पहली बार ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुका कोई खिलाड़ी विधानसभा में दिखेगा. ये खिलाड़ी हैं कृष्णा पूनिया, जो सादुलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गई हैं.

पूनिया दो बार ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में देश को स्वर्ण दिला चुकी हैं. वे बसपा के मनोज न्यांगली को पराजित कर विधायक बनी हैं. पूनिया ने दूसरी बार विधायक का चुनाव लड़ा है. पिछले चुनाव में उन्हें मनोज न्यांगली से ही हार का सामना करना पड़ा था.

पूनिया से पहले अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी हंगामीलाल मेवाड़ा आसींद से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं. राजस्थान क्र केट संघ के अध्यक्ष रहे सी. पी. जोशी नाथद्वारा से, राजस्थान हैंडबाल संघ के अध्यक्ष रूपाराम धनदै जैसलमेर से, राजस्थान नेटबाल संघ के अध्यक्ष लालचंद कटारिया झोटवाड़ा से, जयपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष महेश जोशी हवामहल से तथा बाडमेर जिला क्रि केट संघ के अध्यक्ष हेमाराम चैधरी गुढा मलानी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.

वहीं सिरोही क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संयम लोढा निर्दलीय विधायक के रूप में सिरोही से चुने गए हैं. इसी प्रकार आदर्श नगर विधायक रफीक खान गोल्फ खिलाड़ी हैं. बीकानेर पश्चिम से जीते बी. डी. कल्ला भी राजस्थान साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष रहे हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकृष्णा पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया