लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 09:49 IST

Rajasthan Assembly Elections 2028: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त करें व आने वाले समय में ऐतिहासिक जनसमर्थन हासिल कर न्याय के संकल्प को सिद्ध करें

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Assembly Elections 2028: जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।Rajasthan Assembly Elections 2028: सामाजिक न्याय और जनसरोकार की सबसे मजबूत आवाज रहा है। Rajasthan Assembly Elections 2028: निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे एवं नयी मिसाल कायम करेंगे।

जयपुरः कांग्रेस ने "संगठन सृजन अभियान" के अंतर्गत राजस्थान में 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा शनिवार को की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के "संगठन सृजन अभियान" के अंतर्गत राजस्थान में कांग्रेस संगठन को नयी ऊर्जा प्रदान करने के लिए नव-नियुक्त किए गए समस्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।''

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से कहा, ''राजस्थान में कांग्रेस संगठन हमेशा से संविधान, सामाजिक न्याय और जनसरोकार की सबसे मजबूत आवाज रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को आप पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे एवं नयी मिसाल कायम करेंगे।''

डोटासरा ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आइए हम सब मिलकर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त करें व आने वाले समय में ऐतिहासिक जनसमर्थन हासिल कर न्याय के संकल्प को सिद्ध करें।'' पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा,''संगठन सृजन अभियान के माध्यम से राजस्थान में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''

गहलोत ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस नायाब पहल से यह नया प्रयोग हुआ है। अब यह हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ काम कर उन्हें सफल बनाएं एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भी सभी को साथ लेकर आगे काम करें।''

टॅग्स :Rajasthan Congressकांग्रेसजयपुरराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?