लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः एग्जिट पोल के नतीजे देख चौंकी BJP, अब बागियों को मनाने की कवायद 

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 10, 2018 12:04 IST

एग्जिट पोल के सर्वे के नतीजों में जिस तरह भाजपा और कांग्रेस की सीटें बताई जा रही है, उस हिसाब से पार्टी से बागी हुए नेताओं की बाड़ेबंदी शुरू हो सकती है।

Open in App

राजस्थान में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और एग्जिट पोल के नतीजों से जो कयास लगाया जा रहे हैं उन्हें देखते हुए भाजपा के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो दिल्ली से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं पर रणनीतिकारों ने पार्टी से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर नजरें टिका दी हैं।

एग्जिट पोल के सर्वे के नतीजों में जिस तरह भाजपा और कांग्रेस की सीटें बताई जा रही है, उस हिसाब से पार्टी से बागी हुए नेताओं की बाड़ेबंदी शुरू हो सकती है। भाजपा के दिग्गज नेता बाड़ेबंदी को लेकर सीधे तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन इतना जरूर कर रहे हैं कि अगर पार्टी को एक अच्छी स्थिति में सीटें मिलती हैं तो सरकार बनाने के पूरे प्रयास किये जाएंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, विधानसभा चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत, भी मतगणना के बाद की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेन्द्र गोयल, राज्यमंत्री धनसिंह रावत समेत एक दर्जन नेताओं ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ा। हालांकि भाजपा के बड़े नेताओं का कहना है कि जो पार्टी से बागी हुए हैं वे थोड़े समय के लिए नाराज हैं और उनको मनाने के प्रयास जारी हैं। साथ ही पार्टी के नेताओं को विश्वास है कि कि वे मान जाएंगे।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब