लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन तो चला लेंगे साहब, लेकिन पहले राजस्थान के इस शहर में रेल तो लाइए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 12:46 IST

Open in App

जयपुर, 06 नवबर: भाजपा का खेल इस बार वागड की रेल बिगाड़ सकती है! वागड में दो जिले आते हैं- बांसवाडा और डूंगरपुर. राजस्थान में बांसवाडा एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी एक इंच जमीन पर से भी रेल नहीं गुजरती है. आजादी के बाद लंबे समय तक यहां रेल की मांग की जाती रही, परंतु बीसवीं सदी गुजर गई, यहां रेल नहीं आई. पिछली बार अशोक गहलोत की प्रादेशिक सरकार ने केंद्र के साथ समझौता करके रतलाम-बांसवाडा-डूंगरपुर-अहमदाबाद रेल का सपना साकार करने की दिशा में कदम उठाए, किंतु इस बार वसुंधरा राजे सरकार ने आते ही वागड की रेल को ठंडे बस्ते के हवाले कर दिया., कारण? न तो केंद्र सरकार और न ही प्रादेश सरकार इस रेल लाइन के लिए आवश्यक पैसा देने को तैयार थीं. इस मुद्दे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी प्रयास किए, किंतु कोई नतीजा नहीं निकला.

जनता इस बात से नाराज है कि केंद्र के पास बुलेट ट्रेन के लिए तो पैसा है, लेकिन वागड की रेल के लिए सरकारी खजाना खाली है. राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया का कहना हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा को केंद्र एवं राज्य में सरकार बनाने के लिए वागड के लोगों से वोट तो चाहिए, परंतु सरकार में आने के बाद उनकी प्राथमिकता में वागड के विकास की योजनाओं के लिए धन नहीं होता है? उनका कहना है कि बांसवाड़ा जिले को रेल से जोड़ने की योजना को पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ करके इसे गति दी, परंतु केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद काम ठप्प हो गया. बांसवाड़ा को रेल से जोड़ने के लिए पीएम ने राशि नहीं दी कांग्रेस नेता का कहना है कि- पीएम मोदी अपने मित्र उद्योगपतियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बुलेट ट्रेन की योजना तो ले आए, किंतु बांसवाड़ा को रेल से जोड़ने के लिए उनके मंत्रालय ने जरूरी धनराशि नहीं दीं और वागड की रेल का काम बंद हो गया.वागड की रेल एमपी-राजस्थान-गुजरात के करीब आधा दर्जन लोकसभा क्षेत्रों और एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को प्रभावित कर सकती है. अकेले वागड में ही नौ विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से पहली बार भाजपा ने आठ में जीत हासिल की थी. सवाल यह है कि- भाजपा अपनी विजय यात्रा इस बार भी जारी रख पाएगी या वागड की रेल उसे सियासी पटरी से उतार देगी?

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?