लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: इस निर्दलीय नेता से BJP-कांग्रेस भी खाते हैं भय, सभाओं में उमड़ती है PM मोदी की रैली से ज्यादा भीड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2018 07:54 IST

Rajasthan Assembly Election 2018:हनुमान बेनीवाल ने सूबे की राजनीति को एक नया मोड देना शुरू किया है। उनका कहना है कि अब राजस्थान में तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा

Open in App

जयपुर, 21 सितंबरः निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल को राजस्थान की राजनीति में एक किसान और जाट नेता के रूप में देखा जाने लगा है। इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि नागौर जिले की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास होते हुए भी विधानसभा क्षेत्र खींवसर में बेनीवाल ने कब्जा बरकरार रखा। उन्होंन बीते साल दिसंबर में किसान हुंकार महारैली कर अपनी ताकत दिखा दी, जिसके बाद से सूबे की कांग्रेस और बीजेपी दोनों दिग्गज पार्टियों के कान खड़े हो गए। 

किसानों और मजदूरों के उठाए मुद्दे

बेनीवाल विधानसभा सत्र के दौरान अक्सर किसान और मजदूरों की बात करते नजर आए हैं। शेखावटी व नागौर क्षेत्र में बेनीवाल जमीन पर अच्छी पकड़ रखते हैं। किसानों के लिए वह सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करते रहे हैं। इस दौरान अधिकतर उनके आंदोलनों में भारी भीड़ देखी गई। वहीं, अपने क्षेत्र के अलावा भी राजस्थान में जाटों के अनेक कार्यकर्मों में बेनीवाल हिस्सा लेते दिखाई दिए। 

जल्द कर सकते पार्टी का ऐलान

अब उन्होंने सूबे की राजनीति को एक नया मोड देना शुरू किया है। उनका कहना है कि अब राजस्थान में तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा और इसके लिए वह अपनी पार्टी की घोषणा आगामी दिनों में जयपुर में आयोजित होने वाली विशाल रैली के दौरान करेंगे। वहीं, उन्होंने युवाओं को आकर्षित करने के लिए 5000 रुपया बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही। वह दावा कर रहे हैं कि इस बार तीसरे मोर्चे के समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। 

घनश्याम तिवाड़ी का भी मिल रहा समर्थन

सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी से विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी ने भी अपना नया दल भारत वाहिनी पार्टी बनाया है, जिसके बाद से वह भी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में है। वह कह चुके हैं कि हमारी पार्टी सूबे की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन जिन सीटों पर बेनीवाल के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी उन सीटों पर उनका समर्थन किया जाएगा। इससे साफ है कि इस विधानसभा चुनाव में घनश्याम तिवाड़ी और हनुमान बेनीवाल बीजेपी कांग्रेस के लिए बड़ी समस्या खड़ी करने वाले हैं। 

जाट समुदाय का मिल रहा समर्थन

देखा जाए तो हनुमान बेनीवाल को जाट समुदाय का समर्थन मिल रहा है। यह समुदाय सूबे की 60 सीटों पर जीत हार तय करता है, जिसमें नागौर, सीकर, झुंझनू, भरतपुर और जोधपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में जाट समुदाय का दबदवा है और यह बेनीवाल को अपने नेता को तौर पर देखना चाहता है। ऐसे में बेनीवाल इस चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को बिगाड़ सकते हैं। लेकिन, राजनीति का ऊंट किस करवट बैठने वाला है यह आने वाला वक्त तय करेगा। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट