लाइव न्यूज़ :

आपसी कलह के चलते अटकी कांग्रेस की सूची, गहलोत ने कहा-मैं और सचिन दोनों लड़ेंगे चुनाव

By अनुभा जैन | Updated: November 14, 2018 17:48 IST

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की 11 महत्वपूर्ण सीटों को अभी होल्ड पर रखा जाना तय है जिन पर सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी आमने सामने हैं। दोनों नेताओं की आपसी खींचतान और विपरीत विचारधारा के चलते केंद्रीय चुनाव समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं आ पा रही है। 

Open in App

कांग्रेस की टिकट बंटवारे को लेकर चल रही आपसी कलह के कारण कांग्रेस की सूची बुधवार को भी जारी नहीं हो पायी। सूत्रों के मुताबिक तीन दिनों से दिल्ली में टिकट बंटवारे को लेकर मचे हो हल्ले के बाद गत रात्रि राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व अन्य पार्टी गणों के मध्य लंबी बातचीत के पश्चात एक राय बनी है। इसके बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की 11 महत्वपूर्ण सीटों को अभी होल्ड पर रखा जाना तय है जिन पर सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी आमने सामने हैं। दोनों नेताओं की आपसी खींचतान और विपरीत विचारधारा के चलते केंद्रीय चुनाव समिति किसी निष्कर्ष पर नहीं आ पा रही है। 

राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों के अनुसार, कांग्रेस अभी ओवर कांफिडेंस में है जिसका खामियाजा पार्टी को चुनावी नतीजों में देखने को मिलेगा। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारियों को खींचतान छोड़ एकता के साथ पार्टी हित में काम करना चाहिए।

इधर, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों पर उस समय विराम लग गया जब गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मैं और सचिन पायलट, दोनों ही चुनाव लड़ेंगे।' 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सचिन पायलट ने गहलोत की इस घोषणा का समर्थन किया। दोनों नेता किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। गहलोत अभी जोधपुर की सरदारपुरा सीट से विधायक हैं और दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं सचिन पायलट अजमेर से सांसद थे। 

इस बीच, दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल हुए हरीश मीणा 1981 से 1991 तक पुलिस में एसपी रहे। इसके बाद 2003 से 2007 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर रहे। 2014 में वे राजनीति में आए और भाजपा में शामिल हुए। वे दौसा से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे।

उधर, कांग्रेस की पहली सूची घोषित हुये बिना ही एक महिला नेता श्वेता शर्मा ने कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल कर भी दिया। श्वेता ने अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। श्वेता के अलावा तीन अन्य कांग्रेसियों ने जिनमें बायतु से हरीश चौधरी, गुडामलानी से हेमाराम चौधरी और दौसा से दिनेश कुमार मीणा ने कांग्रेस की ओर से नामांकन पर्चा भरा।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेससचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर