लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कार ने बाइक में मारी टक्कर, नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत, अर्जुन पुरस्कार विजेता ड्राइवर पर आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 22, 2019 19:19 IST

राजस्थान के बाड़मेर में नेशनल रैली चैंपियनशिप रेस के दौरान हुए एक हादसे में नाबालिग समेत तीन लोगों की जान चली गई। घटना के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेता गौरव गिल पर आरोप लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कार ने मारी बाइक को टक्कर, एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौतनेशनल रैली चैंपियनशिप रेस के दौरान हुआ हादसा, अर्जुन पुरस्कार विजेता गौरव गिल पर लगा आरोप

राजस्थान में एक कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी, जिसके कारण हुए दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग समेत तीन लोगों की जान चली गई। मामला शनिवार (21 सितंबर) का है। अर्जुन पुरस्कार विजेता रैली ड्राइवर पर इस हादसे को अंजाम देने का आरोप लगा है।

कहा जा रहा है कि बाड़मेर में शनिवार को नेशनल रैली चैंपियनशिप रेस के दौरान गौरव गिल नाम के अर्जुन पुरस्कार विजेता ने अपनी कार से कथित तौर पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। राजस्थान पुलिस ने कहा, ''घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।'' 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादस में आरोपी गौरव गिल को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि जिन तीन लोगों की मौत हुई वे तोनी बाइक पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। उनकी बाइक रेसिंग ट्रैक पर घुस आई थी।

कहा जा है कि एफएमएससीआई इंडियन रैली चैम्पियनशिप 2019 के तीसरे दौर की मैक्सपीरिएंस रैली के दौरान लोगों को ट्रैक में न घुसने के लिए आगाह भी किया गया था। 

गौरव गिल के बारे में कहा जा रहा है कि वह हाल में ही रैली ड्राइवर बने हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है