लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: राज्य के 1.35 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री में स्मार्टफोन, 3 साल तक मुफ्त में चलेगा इंटरनेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2022 11:31 IST

बताया जा रहा है कि राजस्थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सरकार आचार संहिता लगने से पहले ही इस परियोजना को पूरा कर देना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मुख्‍यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ में तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने अपनी रूची दिखाई है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में अगले तीन साल के लिए फ्री में नेट और कॉलिंग जैसी सेवाए दी जाएगी।

जयपुर: देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने राजस्‍थान सरकार की ‘मुख्‍यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ में रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाना है। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि उच्‍च स्‍तरीय समिति तकनीकी बोलियों के मूल्यांकन के बाद इस महीने ही इस बारे में कोई फैसला कर लेगी। 

अधिकारी इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं ताकि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की इस बजटीय घोषणा को अमली जामा पहनाया जा सके। 

क्या है यह परियोजना

इस परियोजना की कुल लागत 12000 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार की इस परियोजना के लिए आई तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई है। परियोजना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया, ‘‘तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई।’’ 

बोली पेश करने वाली चार में से तीन कंपनियां इसमें शामिल हुईं, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ साथ एयरटेल और रिलायंस जियो भी शामिल है। निविदा पेश करने वाली निजी कंपनी वोडाफोन इसमें उपस्थित नहीं हुई। उन्‍होंने बताया कि अब एक उच्‍च स्‍तरीय समिति निविदाओं का आकलन कर आगे फैसला करेगी। 

दिवाली से पहले मिल सकती है सरकार को फोन

अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द निपटा लिया जाएगा और योजना के तहत स्मार्टफोन की पहली खेप इस त्योहारी सीजन (दिवाली) से पहले सरकार को मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट में ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ की घोषणा की थी। 

3 साल तक महिलाएं कर सकती है फ्री में बात और नेट का इस्तेमाल

इसके तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ ‘चिरंजीवी परिवारों’ की महिला मुखिया को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है। इस परियोजना के तहत फोन में तीन साल तक इंटरनेट के अलावा वाइस कॉल और एसएमएस की सुविधा होगी। 

परियोजना कार्यान्वयन का जिम्‍मा सरकारी कंपनी राजकॉम्‍प के पास है। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन, तीन साल के इंटरनेट सहित अन्य मदों को मिलाकर यह परियोजना लगभग 12000 करोड़ रुपए की है। 

इससे लोक कल्याणकारी योजनाओं की सरकार कर पाएगे प्रचार-प्रसार

इस मोबाइल का उपयोग सरकार ‘चिरंजीवी परिवारों’ को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए करेगी। इसके साथ ही, वह इसके जरिए अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कर सकेगी और उसके पास योजनाओं का लाभ लेने वालों का डाटा रहेगा। 

इस फोन को उचित लाभान्वित ही कर पाए इस्तेमाल रखा जा रहा है इसका ध्यान

एक अधिकारी ने बताया कि दिए जाने वाले मोबाइल में दो सिम लग सकेंगे और इसके ‘प्राइमरी स्‍लॉट’ में सिम पहले से ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसे बदला नहीं जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल का उपयोग उचित लाभान्वित ही करें इसके ल‍िए इसमें कई उपाय किए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारों के अनुसार ऐसे में राज्‍य सरकार चाह रही है कि मुख्‍यमंत्री गहलोत की इस महत्वाकांक्षी बजटीय घोषणा को आचार संहिता लगने से पहले ही पूरा कर दिया जाए। 

टॅग्स :राजस्थानस्मार्टफोनजियोएयरटेलबीएसएनएलइंटरनेटकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल