लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बारिश का कहर, अलग-अलग हादसों में अब तक 22 लोगों की मौत

By वैशाली कुमारी | Updated: July 18, 2021 18:00 IST

मुंबई की बारिश एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग हादसों में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक दिन पहले ही करीब 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग हादसों में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मुंबई में एक दिन पहले ही करीब 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई की बारिश एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। भारी बारिश के चलते दो अलग-अलग हादसों में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक दिन पहले ही करीब 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। पहली घटना चेंबूर के भरत नगर इलाके की है जहां दीवार के मलबे में दबने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बीएमसी के मुताबिक अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं आदित्य ठाकरे चेंबूर में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि पहाड़ की ओर से आए पानी के तेज बहाव को इमारत की की दीवार झेल नहीं पाई और गिर गई। दीवार आरसीसी की बनी थी, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह दीवार को भी अपने साथ बहाकर ले गया। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे और घायलों का मुफ्त इलाज करवाने का ऐलान किया है।

वहीं एक अन्य घटना में दीवार ढहने से पांच लोगों की जान चली गई है। यह घटना विक्रोली इलाके की है। बारिश की वजह से मुंबई की पानी और बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा है, लगभग पूरे मुंबई की जलापूर्ति सुरक्षा कारणों से बंद कर दी गई है। भारी बारिश के चलते कई स्पेशल ट्रेनें भी रद्द कर दी गई है।

तेज बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। जल भराव का खतरा देखते हुए सीएम ने सभी एजेंसियों को चौकन्ना रहने के लिए कहा है। वहीं मीठी नदी और आसपास के इलाकों में पानी के खतरे के निशान के पार जाने की आशंका के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :मुंबईमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल