लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश ने उमस भरे मौसम से राहत दिलाई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:49 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 97 से 70 फीसदी के बीच रहा। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 23 अगस्त से 26 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतHeavy Rainfall: उत्तराखंड के 9 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलें रहेंगी बन्द

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम