लाइव न्यूज़ :

Tatkal Ticket: तत्काल टिकट की बुकिंग कल से होगी शुरू, एडवांस रिजर्वेशन अवधि अब 120 दिन

By निखिल वर्मा | Updated: June 29, 2020 07:37 IST

भारतीय रेलवे की तत्काल बुकिंग की सुविधा सिर्फ अभी चल रही 200 स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल राजधानी ट्रेनों के लिए ही होगी.

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल बुकिंग की सुविधा रेलवे आरक्षण केंद्र पर भी उपलब्ध होगी.आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप्प पर तत्काल टिकट बुक हो सकेंगी।एडवांस रिजर्वेशन का दायरा 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है.

लॉकडाउन के चलते तीन माह से अधिक समय से बंद पड़ी रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग सेवा कल (30 जून) से बहाल हो जाएगी। यह बुकिंग केवल 1 जून से चलाई जा रही 200 स्पेशल ट्रेनों के अलावा 12 मई से चल रही स्पेशल राजधानी ट्रेनों के लिए ही होगी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कल से 30 जून और इसके आगे की तारीखों की ट्रेनों के लिए यह सेवा आरंभ होने जा रही है।

रेलवे आरक्षण केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर्स और टिकटिंग एजेंट्स के जरिये सुबह 10 बजे से एसी क्लास और सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक कराई जा सकेगी। इसके अलावा आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल एप्प पर तत्काल टिकट बुक हो सकेंगी। रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन अवधि को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया है। इन ट्रेनों में पार्सल और लगेज की बुकिंग भी संभव है।

12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाएं बंद

रेलवे बोर्ड ने कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी। 

अधिकारियों ने बताया कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘‘एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी। सारी राशि लौटा दी जाएगी ।’’ इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो