लाइव न्यूज़ :

रेल टिकट बुकिंग में फिर से लागू हो सकता है फ्लेक्सी फेयर सिस्टम: पीयूष गोयल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 26, 2019 14:18 IST

भारतीय रेलवे की तरफ से लागू की गई फ्लेक्सी फेयर प्रणाली पूरी तरह से मांग-आपूर्ति पर निर्भर होती है। इसके तहत जिस समय टिकट की मांग ज्यादा होती है उस वक्त टिकट की कीमतें बढ़ा दी जाती है।

Open in App

 रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राजस्व बढ़ाने और ट्रेनों में सीटों को भरने के लिए मंत्रालय गतिशील कीमत व्यवस्था लागू करने पर भी विचार कर रहा है।

 प्रश्नकाल में फ्लेक्सी किराये का मुद्दा उठाया गया। जहां रेलमंत्री ने राज्यसभा में शुक्रवार को कहा है कि उनका मंत्रालय रेलवे में पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की योजना बना रहा है। इसकी जगह नई टेक्नलॉजी का प्रयोग किया जायेगा।

वहीं, बीजेपी सांसद राम विचार नेताम ने कहा कि कई बार रेलवे किराए की कीमतें काफी ऊपर पहुंच जाती हैं। वहीं रेल मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हमें विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें बताया गया है कि मौसम के अनुसार किराये को किस प्रकार गतिशील बनाया जा सकता है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि रेलवे अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए किस तरह से योजना बना रहा है। उन्होंने पूछा कि इस मद में खर्च होने वाली रकम को कैसे लाएगा। जिसके जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि क्षमता में इजाफा करके मंत्रालय अपनी आमदनी बढ़ाकर सामाजिक दायित्वों को पूरा करेगा।  इसमें एक लाख 10 हजार से ज्यादा लंबी रेल लाइनों पर सिग्नलों को तब्दील किया जाएगा।

 भारतीय रेलवे की तरफ से लागू की गई फ्लेक्सी फेयर प्रणाली पूरी तरह से मांग-आपूर्ति पर निर्भर होती है। इसके तहत जिस समय टिकट की मांग ज्यादा होती है उस वक्त टिकट की कीमतें बढ़ा दी जाती है। जिसको लेकर राज्यसभा में सवाल-जवाब का सिलसिला चला। 

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी