लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद रेलवे ने 58 वंदे भारत ट्रेनों के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:55 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी कि देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 सप्ताह में 75 ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिसके बाद रेलवे ने 58 वंदे भारत ट्रेनों के लिए एक निविदा जारी कर दी है। वर्तमान में, इस तरह की शताब्दी-श्रेणी की केवल दो सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन हो रहा है। नए डिब्बों का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई, मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली और रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में किया जाएगा। निविदा की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। निविदा पूर्व बैठक 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें निविदा से पहले के सवाल जमा करने की कट-ऑफ तारीख 14 सितंबर होगी। निविदा 28 अगस्त को जारी की गयी। इसमें वंदे भारत ट्रेनों के 58 रेक के लिए ‘ट्रैक्शन प्रोपल्शन इलेक्ट्रिक्स’ के डिजाइन, विकास, निर्माण, एकीकरण और परीक्षण के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था कि आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 सप्ताह में रेलवे दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 75 वंदे भारत ट्रेनें शुरू करेगा। रेलवे ने पिछले साल सितंबर में 44 सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की खरीद के लिए एक संशोधित निविदा जारी की थी, जिसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी उपकरण अनिवार्य किया गया। इसके बाद सरकार ने महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए तीन वैश्विक निविदाओं को रद्द कर दिया। एक अधिकारी ने कहा कि नवीनतम निविदा के साथ 102 ऐसी ट्रेनें मार्च 2024 तक रेलवे को आपूर्ति की जाएंगी। इनमें से 75 ट्रेनें 15 अगस्त, 2023 तक आपूर्ति की जाएगी। उन्नत सुविधाओं, बैठने के लिए बेहतर जगह, सुरक्षा और निगरानी प्रणाली तथा आपात स्थितियों के लिए डिजाइन की गई सुविधाओं के साथ वंदे भारत की अगली खेप जून 2022 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो