लाइव न्यूज़ :

Train Ticket: 7 करोड़ वरिष्ठ नागरिक दो वर्षों से बिना छूट के कर रहे यात्रा, रेल मंत्री वैष्णव ने रियायत बहाली पर क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 19:01 IST

Railway train ticket concession: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेनों से यात्रा की।

Open in App
ठळक मुद्देएक अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच 4.74 करोड़ बुजुर्गों ने रेल यात्रा की।शेष 40 स्टेशनों को वित्त वर्ष 2022-23 में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 1,213 स्टेशन अब तक विकसित किए जा चुके हैं।

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि करीब सात करोड़ वरिष्ठ नागरिक करीब दो वर्षों से बिना किसी छूट के ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं और अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है। रेलवे ने यह सुविधा मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान स्थगित कर दी थी।

निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री ने कहा कि अभी इस छूट को बहाल करने की कोई योजना नहीं है। वैष्णव ने कहा कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने ट्रेनों से यात्रा की जबकि एक अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 के बीच 4.74 करोड़ बुजुर्गों ने रेल यात्रा की।

वहीं, लोकसभा में विष्णु दयाल राम के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेल में आदर्श स्टेशन योजना के तहत 1,253 रेलवे स्टेशन चिन्हित किए गए हैं और इनमें से 1,213 स्टेशन अब तक विकसित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 40 स्टेशनों को वित्त वर्ष 2022-23 में विकसित करने की योजना बनाई गई है। 

टॅग्स :Ashwini VaishnavसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos