लाइव न्यूज़ :

CAA Protest से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोर्ट जाएगा भारतीय रेलवे, करीब 90 करोड़ की संपत्ति हुई है क्षतिग्रस्त

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 22, 2019 08:13 IST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों में रेलवे की करीब 90 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय रेलवे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। रेलवे को कोर्ट से सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अघाड़ी ने कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों को देखते ही गोली मार देनी चाहिए। प्रदर्शन में भारतीय रेलवे की करीब 90 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों में रेलवे की करीब 90 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय रेलवे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। रेलवे को कोर्ट से सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक उच्च स्तरीय रिफॉर्म कमेटी ने मंत्रालय से कहा है कि सार्वजनिक संपत्ति के हर्जाने के लिए कोर्ट में एक सिविल सूट दायर किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करना अपराध है।

यहां यह जिक्र करना जरूरी है कि साल 2016 में हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आंदोलन के नाम पर देश जलाने की इजाजत नहीं दे सकते। कोर्ट ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को दंड दिया जा सके। 

आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने कहा, 'हम पहली बार कमेटी की सिफारिश पर कोर्ट जाएंगे। कोर्ट में हम सिविल डैमेज का सूट दाखिल करेंगे। फिलहाल इसपर मंथन चल रहा है। आखिरी फैसला लिया जाना अभी बाकी है।'

पिछले हफ्ते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अघाड़ी के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों को देखते ही गोली मार देनी चाहिए।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में भारतीय रेलवे की करीब 90 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि करीब 72 करोड़ रुपये ईस्टर्न रेलवे जोन के, 13 करोड़ रुपये साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन के और तीन करोड़ रुपये नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर जोन के नुकसान हुए हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील