लाइव न्यूज़ :

रेलवे भर्ती का रैकेट चलाने वाली गैंग का भंडाफोड़, CBI ने आठ लोगों को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: July 24, 2018 05:06 IST

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में आगरा का संतोष सिंह उर्फ सत्यवीर सिहं , लखनऊ का श्रीकांत गुप्ता उर्फ राहुल और नीतिन उर्फ राजन सहित अन्य लोग हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाईः सीबीआई ने एक ऐसे गिरोह का भंडा फोड़ किया है जो लोगों को रेलवे में फर्जी नौकरियां देने के साथ ही चयनित लोगों को लखनऊ रेलवे स्टेशन के चारबाग में प्रशिक्षण भी देता था। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने आठ लोगों को इस संबंध में गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड के जैसी ही दिखने वाली वेबसाइट चलाते थे और इनका लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर निचले स्तर के एक कर्मी के घर कार्यालय भी था , जहां यह चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण भी देते थे। 

सीधे-साधे उम्मीदवारों से यह गिरोह नौकरी के बदले 3-5 लाख रुपये वसूलता था और रेलवे के ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ कैटगरी में नौकरी देने का आश्वासन देता था। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, “दिल्ली , लखनऊ , जयपुर , सोनीपत और आगरा के आठ स्थानों पर इन आरोपियों के परिसर में छापा मारा गया। इस दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज , मोबाइल फोन , बैंक कार्ड और नकदी जब्त की गयी।” 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में आगरा का संतोष सिंह उर्फ सत्यवीर सिहं , लखनऊ का श्रीकांत गुप्ता उर्फ राहुल और नीतिन उर्फ राजन सहित अन्य लोग हैं। 

इस पूरी फर्जी प्रक्रिया को रेलवे की वास्तविक प्रक्रिया दिखाने के लिए आरोपी सरकारी भर्ती प्रक्रिया का पालन करते थे। इसके ज्यादातर उम्मीदवार राजस्थान से शॉर्ट लिस्ट किए जाते थे और उन्हें सरकारी अस्पतालों से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने को भी कहा जाता था। 

प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जाती थी और वेबसाइट पर परिणाम भी प्रकाशित किए जाते थे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को देहरादून के एक निजी संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाता था। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात करने वाला प्रशिक्षण भी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाता था। 

टॅग्स :भारतीय रेलसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया