लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुकिंग अगले दो-तीन दिन में हो जाएगी शुरू

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2020 13:21 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिए हैं अगल कुछ दिनों में और यात्री ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी जाएगी। रेल मंत्री ने ये भी कहा है कि अगले दो-तीन दिन में काउंटर से भी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे स्टेशनों पर दुकानों को खोलने की इजाजत लेकिन केवल टेकअवे की सुविधा: पीयूष गोयल'आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनों की घोषणा करेंगे, भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाने की कोशिश'

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले दो से तीन दिन में रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी टिकट बुकिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही रेल मंत्री ने इस बात का भी ऐलान किया है कि स्टेशनों पर दुकानों को खोलने की भी इजाजत दे दी गई है। हालांकि, इन दुकानों पर फिलहाल केवल पैक सामान ही अभी मिलेंगे।

पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग कल से करीब 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स पर शुरू हो जाएगी। रेलने के काउंटर के लिए दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। बकौल पीयूष गोयल, 'देश भर के करीब 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर पर कल से ट्रेनों के टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। विभिन्न स्टेशनों पर टिकट बुकिंग दो से तीन दिन में शुरू होगी। हम इसके लिए एक प्रोटोकॉल तैयार कर रहे हैं।'

रेल मंत्री ने साथ ही कहा, 'हम आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनों की घोषणा करने जा रहे हैं। यह समय भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाने का है। हमने रेलवे स्टेशनों पर दुकानों को भी इजाजत दे दी है। हालांकि अभी केवल टेकअवे की अनुमति होगी।'

गौरतलब है कि रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होना है। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगी जो पूरी तरह आरक्षित होंगी। रेलवे ने कहा कि सामान्य श्रेणी के यान भी पूरी तरह से बैठने के लिए आरक्षित होंगे। इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनारक्षित नहीं होगा। 

इसके लिए बुकिंग भी आज से शुरू हो गई। रेलवे ने बताया कि गुरुवार को 10 बजे वेबसाइट खुलने के 2 घंटे के भीतर 73 विशेष यात्री ट्रेनों के पहले सेट के लिए 1,49,025 टिकट बुक किए गए। वेबसाइट शुरू होने के लगभग 2 घंटे के भीतर सेकेंड क्लास पैसेंजर ट्रेन के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया