लाइव न्यूज़ :

रेलवे नौकरी पाने के बदले जमीन देने वालों पर लटका सका है बर्खास्तगी की तलवार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2022 19:43 IST

रेलवे भर्ती जमीन घोटाले में केवल लालू परिवार ही नहीं फंसा है। इसकी जद में वो रेलवे के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने नौकरी के बदले लालू परिवार को जमीनें दी हैं। रेलवे उन दागदार कर्मचारियों को दोषी पाने के बाद बर्खास्त भी कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन देकर नौकरी पाने के मामले लालू परिवार के अलावा करीब 12 रेल कर्मचारी भी रडार पर हैंसीबीआई जांच में अगर रेलकर्मियों का दोष साबित हुआ तो नौकरी से बर्खास्तगी भी संभव हैसात आरोपियों ने नौकरी के बदले लालू परिवार को एक लाख वर्गफुट से अधिक जमीन दी है

पटना: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सिर्फ लालू परिवार ही नहीं बल्कि वे लोग भी फंस गए हैं, जिन्होंने जमीनें देकर रेलवे में नौकरी हासिल की है।

जमीन देकर नौकरी पाने वालों की जमीन तो गई ही अब रेलवे की नौकरी भी जाएगी। अपनी जमीन देकर रेलवे में नौकरी पाने वाले रेलकर्मियों पर अगर दोष साबित हुआ तो नौकरी से बर्खास्तगी भी संभव है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के क्रम में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनमें कुछ दस्तावेज एवं हार्ड डिस्क भी शामिल हैं। जमीन के एवज में नौकरी पाने वाले कुल 12 रेलवे कर्मचारियों को सीबीआई ने अभियुक्त बनाया है।

इन 12 लोगों में पटना के घनौत निवासी राजकुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय राय, धर्मेंद्र राय, विकास कुमार, पिंटू कुमार, दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार, लाल चंद कुमार, पटना के ही बिहटा निवासी अभिषेक कुमार और गोपालगंज के मीरगंज निवासी ह्दयानंद चौधरी शामिल हैं।

सीबीआई इससे जुड़ी कुछ अन्य पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। इसमें किन-किन पदों पर कितने लोगों की इस तरीके से बहाली हुई है, इसकी जांच भी की जायेगी। इसके साथ ही क्या परिवार के किसी अन्य सदस्यों के नाम पर भी जमीन लिखवाई गई है या नहीं। इससे जुड़े बातों पर भी जांच की जायेगी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार नौकरी के बदले में सात अभियुक्तों ने लालू परिवार को एक लाख वर्गफुट से अधिक जमीन दी है। ये जमीनें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी पुत्रियों मीसा भारती और हेमा यादव के नाम की गई हैं।

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के इटवा गांव स्थित रेलवे में नौकरी पाए ह्दयानंद के घर पर बक्से में रखे गए दस्तावेजों की छानबीन की गई और उनके परिजनों से भी पूछताछ करके रेलवे में गलत तरीके से नौकरी दिलाने के बारे जानकारी ली गई है। सीबीआई सभी तथ्यों की कड़ी दर कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है।

टॅग्स :सीबीआईलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारतीRailways
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन