लाइव न्यूज़ :

पटरी पर नहीं आ रही रेलवे की खान पान सेवा, पश्चिम एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में मिली शराब की बोतल

By महेश खरे | Updated: August 17, 2019 08:43 IST

वलसाड कानपुर एक्सप्रेस के चलने के कुछ समय पहले किसी यात्री ने ट्रेन में दूसरे ब्रांड के पानी की बोतलें चढ़ाने की तैयारी की शिकायत कर दी. नतीजतन ट्रेन की रवानगी के पांच मिनट पहले पानी के बॉक्स बरामद कर लिए गए.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से आ रही पश्चिम एक्सप्रेस में छापामारी के बाद तो हड़कंप ही मच गया था. नवसारी रेलवे स्टेशन पर मारे गये छापे में आरओ फिल्टर प्लांट में गंदगी पाई गई.

लगभग दो माह की अवधि में कई ट्रेनों में हुए औचक निरीक्षण के बाद यात्री पेंट्रीकार की सेवाओं का लाभ उठाने से परहेज करने लगे हैं. उल्लेखनीय बात यह रही कि ये छापामारी यात्रियों की शिकायत पर ही हुई. मुंबई से आ रही पश्चिम एक्सप्रेस में छापामारी के बाद तो हड़कंप ही मच गया था.

हुआ यूं कि इस ट्रेन में नीर पानी की बोतल की जगह कोई दूसरी ही बोतलें पेंट्रीकार के कर्मचारियों द्वारा बेचे जाने की शिकायत रेलवे प्रशासन से की गई. दूसरे ब्रांड की ये बोतलें सूरत रेलवे स्टेशन से चढ़ाई जाती थीं. रेलवे प्रशासन ने योजना बना कर जब छापेमारी की तो पेंट्रीकार में नीर के अलावा दूसरे ब्रांड की बोतलों का जखीरा बड़े पैमाने पर बरामद हुआ.

पश्चिम रेलवे के वलसाड स्टेशन पर भी इसी तरह दूसरे ब्रांड की बोतलें पकड़ी गईं. वलसाड कानपुर एक्सप्रेस के चलने के कुछ समय पहले किसी यात्री ने ट्रेन में दूसरे ब्रांड के पानी की बोतलें चढ़ाने की तैयारी की शिकायत कर दी. नतीजतन ट्रेन की रवानगी के पांच मिनट पहले पानी के बॉक्स बरामद कर लिए गए.

पेंट्रीकार में शराब की बोतलें: वैसे तो वापी, वलसाड से गुजरने वाली ट्रेनों में शराब मिलना अब कोई खबर नहीं मानी जाती.

छोटे स्टेशन पर क्र ेट और पेटियों में शराब की बोतलें चढ़ाकर सूरत में उतार ली जाती हैं. रेलवे का सहयोग इतना रहता है कि सहारा दरवाजा से सटे आउटर पर बिना नागा ट्रेनें रु कती हैं, इसका लाभ उठा कर पेटियां उतार ली जाती हैं. अभी कुछ दिन पहले तो एक ट्रेन की पेंट्रीकार में विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद की गईं.

बताया जाता है कि पहले दर्जे के माननीय यात्रियों की डिमांड पूरी करने के लिए रखी गई थीं. मामले की जांच चल रही हैं दूध की थैलियां उबाल कर बन रही थी चाय इसी माह 2 अगस्त को सूरत में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में दूध की प्लास्टिक थैलियों और टी बैग को उबाल कर चाय बनाते हुए कर्मचारी को रंगेहाथों पकड़ा गया.

यह छापामारी और किसी ने नहीं जेएमएफसी मजिस्ट्रेट स्क्वाड ने की थी. ऐसी चाय यात्रियों के स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव डालती, यह सहज ही समझा जा सकता है. आरओ प्लांट में मिली गंदगी लंबी दूरी वाली ट्रेनों की पेंट्रीकार में गंदगी की शिकायतें तो आम हैं. यात्री के ध्यान दिलाए जाने पर दु्र्व्यवहार किए जाने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है. नवसारी रेलवे स्टेशन पर मारे गये छापे में आरओ फिल्टर प्लांट में गंदगी पाई गई.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर