लाइव न्यूज़ :

Raiganj Bye Election: 50023 वोटों से जीते कृष्णा कल्याणी, बीजेपी-कांग्रेस को दी मात

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 13:03 IST

Raiganj Bye Election: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी पर एक बार फिर यहां की जनता ने भरोसा जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में ममता का चला जादू बंगाल की चार सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार आगेकभी टीएमसी छोड़कर भाजपा में गए थे कृष्णा कल्याणी

Raiganj Bye Election: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी पर एक बार फिर यहां की जनता ने भरोसा जताया है। रायगंज सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने  50023 वोटों से बंपर जीत हासिल की है। टीएमसी उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया है।

भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए डाटा अनुसार, इस सीट पर 10 राउंड की मतगणना हुई। पहले नंबर पर टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी रहें। उन्हें 86367 कुल वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर मनस कुमार घोष रहें हैं। उन्हें 36344 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मोहित सेनगुप्ता रहे। मोहित को 23068 वोट मिले।

कौन हैं कृष्ण कल्याणी

टीएमसी उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी कभी बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीते थे। वह साल 2021 में तृणमूल यानि की टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें रायगंज सीट मैदान में उतारा। बीजेपी की टिकट पर कृष्ण कल्याणी ने भारी अंतर से चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे।

हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले उनका मोह बीजेपी से भंग हो गया और वह फिर टीएमसी में आ गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए रायगंज सीट से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई। जिसके बाद इस पर उपचुनाव कराए गए। उपचुनाव में कृष्ण कल्याणी ने भारी अंतर से चुनाव जीत लिया है।

बंगाल में ममता का चला जादू

पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी का जादू चला है। भारतीय चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, सभी चार सीट रायगंज, बगदाह, मानिकतला और रानाघाट दक्षिण सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार आगे हैं। हालांकि, रायगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार की जीत हुई है।

वहीं, तीन सीटों पर भी ममता के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग अनुसार, बुधवार को रायगंज सीट पर सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालपश्चिMamta Banerjeeटीएमसीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?