लाइव न्यूज़ :

राहुल ने किया ट्वीट, केरल के कांग्रेसजनों से बाढ़ पीड़ितों की मदद का किया आह्वान

By भाषा | Updated: August 19, 2018 13:33 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान पर आज दुख जताया और राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान पर आज दुख जताया और राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ें।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'पूरे केरल और कर्नाटक के कोडागू में भारी बारिश से बहुत तबाही हुई है। यह समय है कि हमारे कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस के मूलभूत मूल्यों- सेवा एवं स्नेह का प्रदर्शन करें।' 

उन्होंने कहा, ' कृपया जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करें।'  केरल में बाढ़ की स्थिति को लेकर कल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और राज्य के लिए विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया था।

वहीं, शुक्रवार महज एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। तमाम केंद्रीय और राज्य संस्थाएं राहत और बचाव कार्य में लगातार लगी हुई हैं। करीब एक सदी में आयी इस प्रलयंकारी बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक  324 लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :केरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट