कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिले राहुल, प्रियंका

By भाषा | Published: January 15, 2021 03:35 PM2021-01-15T15:35:05+5:302021-01-15T15:35:05+5:30

Rahul, Priyanka meet Congress MPs on strike against agricultural laws | कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिले राहुल, प्रियंका

कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिले राहुल, प्रियंका

नयी दिल्ली, 15 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्य जसबीर गिल, गुरजीत औजला, रवनीत सिंह बिट्टू और कुछ अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है।

राहुल गांधी और प्रियंका कुछ देर तक पार्टी के इन सांसदों के साथ धरना स्थल बैठे और उनके साथ एकजुटता प्रकट की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब और हरियाणा के किसान देश को भोजन दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी जमीन छीनना चाह रही है। वह अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है।’’

धरने पर बैठे इन कांग्रेस सांसदों ने समर्थन देने के लिए वहा पहुंचने पर राहुल और प्रियंका को धन्यवाद दिया और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul, Priyanka meet Congress MPs on strike against agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे