लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के विमान को उतारने की अनुमति न मिलने का मुद्दा गहराया, कांग्रेस के आरोपों का वाराणसी एयरपोर्ट ने किया खंडन

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2023 15:13 IST

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इसलिए अनुमति नहीं दी क्योंकि उनके ऊपर दबाव था। अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को बहाना बना कर इस्तेमाल किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति न मिलने से राजनीति तेजकांग्रेस ने सरकार के दबाव में अनुमति न देने का आरोप लगाया कांग्रेस के आरोपों का एयरपोर्ट के अधिकारियों ने खंडन किया

वाराणसी:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने वाराणसी हवाईअड्डे के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड से प्रयागराज जाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें वाराणसी हवाईअड्डे पर विमान को उतारने की अनुमति नहीं मिली। इन आरोपों पर वाराणसी एयरपोर्ट की प्रतिक्रिया आई है। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने आरोपों का खंडन करते हुए इन आरोपों से इनकार कर दिया है। 

अपने अधिकारिक ट्विटर की ओर से वाराणसी हवाई अड्डे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ले जा रही चार्टर जेट कंपनी ने खुद उड़ान रद्द कर दी है। हवाई अड्डे की ओर से कहा गया कि 13 फरवरी 2023 को एएआई वाराणसी हवाई अड्डे पर ईमेल के द्वारा एयर एयरवेज द्वारा उड़ान रद्द करने की सूचना दी गई थी। कृपया अपना बयान सही करें क्योंकि विमान ऑपरेटर द्वारा रद्द किया गया एयरपोर्ट द्वारा नहीं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इसलिए अनुमति नहीं दी क्योंकि उनके ऊपर दबाव था। अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को बहाना बना कर इस्तेमाल किया है। 

अजय राय ने हवाई अड्डे के अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप 

कांग्रेस नेता अजय राय ने सोमवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे राहुल गांधी के विमान को उतारने की अनुमति न देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 'जानबूझकर' अनुमति नहीं दी गई है। राय ने कहा कि राहुल गांधी यहां पहुंचते और फिर प्रयागराज के लिए रवाना होते, लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सरकार के दबाव के कारण उनके विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी। 

अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद देश के प्रधानमंत्री चिंतित हैं। अब वह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह और पार्टी के अन्य नेता राहुल गांधी की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे लेकिन उनके विमान को अंतिम समय पर उतरने नहीं दिया गया। ऐसे में राहुल गांधी दिल्ली लौट आए।  

टॅग्स :राहुल गांधीRahul Congressकांग्रेसवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी