लाइव न्यूज़ :

मेघालय में राहुल गांधी ने की पहली चुनावी रैली, तृणमूल को भाजपा की बी टीम बताया

By शिवेंद्र राय | Updated: February 22, 2023 18:07 IST

मेघालय में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी रैली थी। इस मौके पर राहुल भाजपा से साथ-साथ ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर भी हमलावर दिखे। राहुल गांधी ने तृणमूल को भाजपा की बी टीम बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में राहुल गांधी ने की पहली चुनावी रैलीममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर दिखे राहुलकहा- मेघालय में टीएमसी का विचार यह सुनिश्चित करना है कि बीजेपी सत्ता में आए

शिलॉंग: मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों का चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी भाजपा से साथ-साथ ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर भी हमलावर दिखे। राहुल गांधी ने तृणमूल को भाजपा की बी टीम बताया।

राहुल गांधी ने कहा, "आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं। वे गोवा आए और बड़ी रकम खर्च की क्योंकि उनका विचार बीजेपी की मदद करना था। मेघालय में टीएमसी का विचार यह सुनिश्चित करना है कि बीजेपी सत्ता में आए।"

भारतीय जनता पार्टी और और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा,  "मैंने संसद में भाषण दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सीधे सवाल पूछे थे। मैंने उनसे अडानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। मैंने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें पीएम मोदी, अडानी के साथ उनके विमान में बैठे हैं। लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।"

मेघालय में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी रैली थी। इस मौके पर राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के सरनेम का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वह नेहरू सरनेम रखने में शर्माते हैं। राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझसे एक सवाल किया और कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? उन्होंने पूरी चर्चा को टाल दिया। आपने देखा कि पीएम मोदी जब भाषण देते हैं तो पूरे टीवी पर छा जाते हैं।" 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मेघालय में एक रैली को संबोधित किया। ममता ने कहा,  "टीएमसी मेघालय का विकास कर सकती है। इस सरकार को बदलो, यहां कुछ भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं, इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं, कोई विकास नहीं, लेकिन घोटाला है।"

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर सीएए और एनआरसी लागू करने की अनुमति नहीं देगी। बता दें कि मेघालय में वोटिंग 27 फरवरी को होगी और परिणाम 2 मार्च को आएंगे।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसMamta Banerjeeनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो