लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi News: 'हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा..', राहुल गांधी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित PM स्टार्मर और ऋषि सुनक को लिखा पत्र

By आकाश चौरसिया | Updated: July 7, 2024 10:28 IST

Rahul Gandhi Writes to PM Keir Starmer and Rishi Sunak: दोनों नेताओं को राहुल गांधी ने जीत और हार पर बधाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का एक हिस्सा है, जिसे स्वीकारना होगा। वहीं, ब्रिटेन पीएम स्टार्मर को उनके कार्यकाल के लिए अनेकों शुभकामनाएं भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का ऋषि सुनक और ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम कीर स्टार्मर को लिखा पत्रराहुल गांधी ने कीर स्टार्मर को उनके आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीइसके साथ ही उन्होंने ऋषि सुनक से कहा कि सार्वजनिक सेवा के प्रति आपका समर्पण..

Rahul Gandhi Writes to Britain PM and Rishi Sunak: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूके के नवनियुक्त प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इसके साथ उन्होंने एक पत्र के जरिए यूके की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक को पार्टी की चुनावी हार पर बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार लेकतंत्र का अपरिहार्य हिस्सा हैं, हमें दोनों को अपने साथ लेकर चलना चाहिए। 

राहुल गांधी ने कीर स्टारमर से ये कहा..वहीं, यूके पीएम कीर स्टारर्मर को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि लेबर पार्टी का समानता के साथ आर्थिक विकास, समाज सेवा के माध्यम से बेहतर अवसर और सामुदायिक सशक्तिकरण पर जोर ने ब्रिटेन के लोगों को प्रभावित किया है। ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जो स्पष्ट रूप से ब्रिटेन के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। ये उनके उज्जवल भविष्य की आकांक्षाओं को दिखाते हैं। इसके साथ उन्होंने कहा, 'चुनाव में आपकी शानदार जीत पर बधाई देता हूं। यह जीत लेबर पार्टी और व्यक्तिगत रूप से आपके लिए बड़ी उपलब्धि है '।

पत्र में आगे राहुल गांधी ने कहा, ''एक व्यक्ति के रूप में जो इन आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध है, मैं आपको और यूके के लोगों को उनका समर्थन करने के लिए बधाई देता हूं। आपकी जीत उस राजनीति की शक्ति का प्रमाण है जो लोगों को पहले स्थान पर रखती है। मैं भारत और ब्रिटेन देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर मजबूत होने की भी आशा करता हूं।''।

उन्होंने कीर स्टार्मर को उनके कार्यकाल के लिए पहले से बधाई दी और कहा कि आप से जल्द भविष्य में मुलाकात होगी। दूसरी तरफ ऋषि सुनक को लिखे अपने पत्र में, राहुल गांधी ने पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री की सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण और ब्रिटिश लोगों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

ब्रिटेन पूर्व पीएम ऋषि सुनक से राहुल गांधी बोलेकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "सार्वजनिक सेवा के प्रति आपका समर्पण और अपने लोगों के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं आपके कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों को भी गहराई से महत्व देता हूं।" कांग्रेस सांसद ने विश्वास जताया कि ऋषि सुनक अपने अनुभव से सार्वजनिक जीवन में योगदान देते रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं।''

टॅग्स :राहुल गांधीकीर स्टार्मरऋषि सुनकब्रिटेनUK
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी