लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के गांव जाएंगे राहुल गांधी, मिलेंगे परिजनों से, पंजाब में तेज हुई सियासत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2022 22:04 IST

कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचेंगे। इससे पहले आज सचिन पायलट भी मूसेवाला के गांव पहुंचे थे और उनके मां-बाप से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी मंगलवार को मानसा स्थित मूसा गांव जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे सचिन पायलट भी रविवार को मानसा स्थित सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे थे मूसेवाला की अंतिम विदाई में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग भी उनके घर पहुंचे थे

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंजाब के मानसा जाकर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग एक सप्ताह बाद कांग्रेस की ओर से यह ऐलान किया गया कि राहुल गांधी मानसा स्थित मूसा गांव जाकर मूसेवाला के परिवार के दुख को हल्का करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई सूचना के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचेंगे। कांग्रेस ने कहा कि मूसेवाला ने पंजाब चुनाव में मानसा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वो ,सच्चे युवा कांग्रेसी थे। जिनके असामयिक निधन पर पार्टी को बेहद दुख है।

सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कहने पर कांग्रेस की सदस्यता ली थी और मानसा से चुनाव लड़े थे। हालांकि वो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सांगला के हाथों 67,000 वोटों से हार गये थे।

मंगलवार को राहुल गांधी के दौरे से पहले सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता सचिन पायलट मानसा स्थित सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात करके कहा कि कांग्रेस हर समय उनके साथ खड़ी है।

मालूम हो कि सिद्धू मूसेवाला की अंतिम विदाई के समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग भी उनके घर पर पहुंचे थे। मूसेवाला की हत्या को लेकर कांग्रेस लगातार पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है, क्योंकि सिद्धू पर खतरे की जानकारी होने के बावजूद सरकार ने उन्हें दी सुरक्षा में कटौती कर दी थी।

मूसेवाला की हत्या के महज एद दिन पहले पंजाब सरकार ने कई लोगों की सुरक्षा में कटौती की थी, जिनमें सिद्धू भी शामिल थे। यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के लिए गले की फांस बन गई और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया।

मालूम हो कि सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने बीते रविवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके सिद्धू की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस पर होम मिनिस्टर अमित शाह से विचार करने का आश्वासन दिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीसिद्धू मूसेवालाकांग्रेसपंजाबअमित शाहभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील