लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी लंदन दौरे पर, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर देंगे लेक्चर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2023 09:10 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात दिनों की यात्रा पर लंदन पहुंचे हैं और बुधवार को उनके दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी। राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर कैम्ब्रिज के छात्रों को संबोधित करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो यात्रा' और कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के समाप्त होने के बाद राहुल गांधी पहुंचे लंदन राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर लेक्चर देंगेइसके साथ ही राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत-चीन संबंध पर भी बात करेंगे

दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 'भारत जोड़ो यात्रा' में पार्टी की अगुवाई करने वाले राहुल गांधी हाल ही में छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के बाद मंगलवार की देर शाम लंदन पहुंचे हैं।

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान लंबी दाढ़ी में नजर आने वाले राहुल गांधी लंदन में एक अलग ही रूप में नजर आये। लंदन पहुंचे राहुल गांधी की दाढ़ी ट्रीम नजर आ रही है और साथ में राहुल गांधी के बाल भी बेहद करीने से कटे हुए नजर आ रहे हैं। लंदन पहुंचे राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है। 

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सात दिनों के लिए लंदन पहुंचे हैं और बुधवार को उनके दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी। राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर कैम्ब्रिज के छात्रों को संबोधित करेंगे। 

इस दौरान राहुल गांधी ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ के साथ-साथ भारत-चीन संबंध पर भी बात करेंगे। राहुल के दौरे को लेकर कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट किया है। जेबीएस ने कहा कि कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश है। इस यात्रा के क्रम में राहुल भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे।

मालूम हो कि बीते साल 2022 में भी राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे और उनके दौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के कारण भाजपा उन पर खासा हमलावर भी थी। राहुल गांधी ने ‘आइडिया फॉर इंडिया' कांफ्रेंस में कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार संसद और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को काम नहीं करने दे रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीLondonभारत जोड़ो यात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह