Rahul Gandhi: मुझे 19 वर्षों के लिए यह घर देने वाले भारत के लोगों का शुक्रिया, राहुल ने सरकारी बंगला खाली करने के बाद कहा-सच बोलने की कीमत चुकाई, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2023 17:56 IST2023-04-22T17:55:10+5:302023-04-22T17:56:35+5:30
Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय तक 10 जनपथ (सोनिया गांधी के आवास) पर रहूंगा, मुद्दे उठाना जारी रखूंगा।

22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था।
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने के बाद कहा कि सच बोलने की कीमत चुकाई, कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। मुझे 19 वर्षों के लिए यह घर देने वाले भारत के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय तक 10 जनपथ (सोनिया गांधी के आवास) पर रहूंगा, मुद्दे उठाना जारी रखूंगा। ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं।
"Ready to pay any price for speaking truth": Rahul Gandhi after vacating Delhi bungalow
— ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/C988VbEoUJ#RahulGandhi#RahulGandhiDisqualifiedpic.twitter.com/kMqrmCR0BM
राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
#WATCH ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं: दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता… pic.twitter.com/e6oklSRzty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2023
मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान ले गए। 12, तुगलक लेन बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को “मोदी उपनाम” से संबंधित मामले में टिप्पणी को लेकर दो साल की सजा सुनाई गई थी।
#WATCH उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे: राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/aNJokjyAXk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2023
सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से स्थानांतरित कर दिया था। ट्रक को उनके सामान के साथ इमारत से बाहर जाते देखा गया। वह करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहे थे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली किया। pic.twitter.com/qoLGyBJ7Q7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2023
वह पहले से ही अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10, जनपथ स्थित आवास पर रहना शुरू कर चुके हैं। सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को गांधी को मानहानि का दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद वह सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे।
उन्होंने सूरत की सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी, जिसने सजा को रद्द करने की उनकी अपील को खारिज कर दिया था। पार्टी ने कहा है कि सत्र अदालत के आदेश को अगले हफ्ते गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। लोकसभा सचिवालय ने अयोग्य ठहराए जाने के अगले दिन राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनसे 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा था।
सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी अपना स्वतंत्र कार्यालय स्थापित करने के लिए जगह की तलाश में हैं। कुछ साल पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने के बाद लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। राहुल गांधी पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद चुने गए और 2019 में उन्होंने वायनाड से लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी।