लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं': यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2023 17:03 IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देयूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ेंगेउन्होंने मीडिया के सामने कहा, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैंपिछले चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था

लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियां अपनी कमर कस रही हैं। शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीठ से उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।" राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं। 

2019 में जब अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, तो आखिरी वक्त पर अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा गया। 2014 में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था और नरेंद्र मोदी से हार गये थे। लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

अजय राय से पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनावी राजनीति में उतरने की संभावना के संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था, "उन्हें (प्रियंका को) निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। वह संसद में बहुत अच्छी होंगी और वह वहां रहने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।" 

2019 में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड दोनों जगहों से चुनाव लड़ा। जबकि अमेठी उनकी विरासत की सीट थी, वायनाड दक्षिण में उनकी पहली प्रविष्टि थी। अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी एक दिग्गज नेता के रूप में उभरीं। राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा के लिए चुने गए।

2019 मोदी उपनाम मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता खोने के बाद यह संदिग्ध था कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर अंतरिम रोक लगाने के कारण उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील