लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: गोवा में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को बताया मोदी-फोबिया से ग्रसित

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 19:16 IST

गृहमंत्री ने कहा, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में, गोवावासियों के पास भारतीय जनता पार्टी के 'गोल्डन गोवा' और कांग्रेस के 'गांधी परिवार का गोवा' के बीच एक विकल्प है। उनको आने जाने के लिए पर्यटन स्थल चाहिए, उनके नेता वेकेशन बहुत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे, 10 मार्च को नतीजेकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोवा में किया डोर-टू-डोर पार्टी का प्रचार

पणजी: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का प्रचार करने के लिए गोवा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया। शाह पोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी "मोदी-फोबिया से ग्रसित हैं। 

गृहमंत्री ने कहा, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में, गोवावासियों के पास भारतीय जनता पार्टी के 'गोल्डन गोवा' और कांग्रेस के 'गांधी परिवार का गोवा' के बीच एक विकल्प है। उनको आने जाने के लिए पर्यटन स्थल चाहिए, उनके नेता वेकेशन बहुत करते हैं।

अमित शाह ने रविवार को कहा कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में घर-घर प्रचार करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा गोवा में विकास लेकर आई और राज्य का बजट 432 करोड़ (2013-14) से बढ़ाकर 2,567 करोड़ (वर्ष 2021) कर दिया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत-सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अन्य राज्यों के राजनीतिक दल यहां सरकार नहीं बना सकते हैं, केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है।

अपने एक दिवसीय दौरे पर शाह ने डोर-टू-डोर पार्टी का प्रचार किया। अमित शाह ने रैली से पहले शाह ने बोरिम शहर के साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे।

सन ग्रेस गार्डन, पोंडा और शारदा मंदिर बहुउद्देशीय हॉल, सैनवोर्डेम में जनसभाओं के बाद, शाह वास्को में एक अंब्रेला कैंपेन शुरू करेंगे। बीजेपी ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

वर्तमान में, गोवा में भाजपा की सरकार है। बीजेपी 17 विधायक हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायकों, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जीएफपी और एमजीपी के तीन-तीन विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के पास सदन में 15 विधायक हैं।

टॅग्स :अमित शाहगोवा विधानसभा चुनाव 2022राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट