लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी 'भारत जोड़ो यात्रा', घटना अपोलो अस्पताल के पास हुई

By भाषा | Updated: December 24, 2022 12:29 IST

राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सुबह हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। यह यात्रा दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लाल किले के पास समाप्त हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ देर के लिए रोक दी।यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

नयी दिल्लीः  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां अपोलो अस्पताल के पास एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ देर के लिए रोक दी। एम्बुलेंस को जाने देने के लिए राहुल कुछ देर सड़क पर रुके रहे। उन्होंने साथी यात्रियों से भी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा। यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सुबह हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। यह यात्रा दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लाल किले के पास समाप्त हो जाएगी। इस दौरान यह आश्रम चौक, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, लाल किला और राज घाट से होकर गुजरेगी।

लाल किले की ओर बढ़ने से पहले यात्रा ने आश्रम चौक पर दो घंटे का विश्राम लिया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। जनवरी के अंत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों में कुल 3,570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह