लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- उन्हें भविष्य का डर था, RSS के साथ चले गए

By धीरज पाल | Updated: March 12, 2020 18:23 IST

शेयर मार्केट में गिरावट और कोरोना वायरस को लेकर भी मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से यहां अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में ही शामिल हुए हैं ।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर गुरुवार को हमला किया है। उन्होंने कहा कि कि यह विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस है। गांधी ने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की विचारधारा को जानता हूं, वह कॉलेज में मेरे साथ थे, मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। 

राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में चिंतित थे, अपनी विचारधारा को त्याग दिया और आरएसएस के साथ चले गए। इसके साथ ही शेयर मार्केट में गिरावट और कोरोना वायरस को लेकर भी मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता ने हमला किया। 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वास्तविकता है कि उन्हें वहां सम्मान नहीं मिलेगा। वह समझ जाएंगे। उनके दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वो अलग अलग चीज है।’’ गौरतलब है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद गांधी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रया व्यक्त की है। सिंधिया उनके करीबियों में गिने जाते थे। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर रहा हूं।’

राहुल गांधी ने कहा कहा कि स्टाक मार्केट में जो आज हुआ, जो कल हुआ लाखों लोगों का नुकसान हुआ, अर्थव्यवस्था की जो हालत है वो सबको दिख रही है। मैं कई दिनों कह रहा हूं कि कोरोना वायरस एक गंभीर समस्या है। सरकार ने इसपर भी जिस प्रकार से एक्शन लेना था वो नहीं लिया।

वहीं, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से यहां अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया । सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में ही शामिल हुए हैं ।

 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी