लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: भाजपा का बड़ा आरोप- 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 'गौ हत्यारे' रिजिल मकुट्टी के साथ दिखे राहुल गांधी', तस्वीरें शेयर की

By रुस्तम राणा | Updated: September 30, 2022 18:43 IST

कांग्रेस पार्टी पर हिंदू घृणा का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने राहुल गांधी के साथ रिजिल मकुट्टी की तस्वीरें साझा कीं, साथ ही वीडियो को भी शेयर किया गया जिसमें बछड़े की कटी हुई गर्दन के साथ मकुट्टी सहित अन्य लोग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने आगे आरोप लगाया कि मकुट्टी 'भारत जोड़ी यात्रा' में राहुल के साथी थेभाजपा ने कहा- कांग्रेस हिन्दुओं से अपनी नफरत को छुपाने की भी कोशिश नहीं कर पा रही हैगौ हत्या के आरोप में रिजिल मकुट्टी को 2017 में पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया था

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 'गौ हत्यारे' रिजिल मकुट्टी के साथ देखे गए हैं। कांग्रेस पार्टी पर हिंदू घृणा का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने राहुल गांधी के साथ रिजिल मकुट्टी की तस्वीरें साझा कीं, साथ ही वीडियो को भी शेयर किया गया जिसमें बछड़े की कटी हुई गर्दन के साथ मकुट्टी सहित अन्य लोग हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, दिग्विजय सिंह, जिन्होंने 26/11 के लिए आरएसएस को दोषी ठहराया, और गांधी परिवार के सीपी पद के उम्मीदवार हैं, रिजिल मकुट्टी तक, जिन्होंने सड़क पर एक बछड़ा काट दिया, राहुल गांधी की भारत “जोड़ो” यात्रा में साथी थे, कांग्रेस भी हिन्दुओं से नफरत छुपाने की कोशिश नहीं कर पा रही है...  

आपको बता दें कि रिजिल मकुट्टी को 2017 में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, जब सोशल मीडिया पर केंद्र के गोमांस प्रतिबंध के विरोध में एक गाय को सार्वजनिक रूप से मारने का उनका वीडियो सामने आया था। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी को भाजपा, आरएसएस, विहिप और अन्य से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने खुद इस घटना को 'बर्बर' बताया था।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा दूसरी बार कांग्रेस पर हिन्दू घृणा का आरोप लगा रही है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, विवादास्पद तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के साथ राहुल गांधी की मुलाकात ने उस बातचीत का एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें पादरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'यीशु ही असली भगवान हैं...शक्ति की तरह नहीं।'

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब