राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर, लिखा-धैर्य और समय सबसे शक्तिशाली योद्धा
By स्वाति सिंह | Published: December 13, 2018 08:35 PM2018-12-13T20:35:11+5:302018-12-13T20:35:11+5:30
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ बृहस्पतिवार को उस वक्त और दिलचस्प हो गई जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रबल दावेदारों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि 'धैर्य और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा' होते हैं।
गांधी ने यह तस्वीर ट्विटर पर उस वक्त शेयर की है जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर संशय बना हुआ है। कमलनाथ और सिंधिया दोनों प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और महान दार्शनिक लियो टॉलस्टॉय को उद्धत करते हुए कहा, धैय और समय दो सबसे शक्तिशाली योद्धा हैं।'
The two most powerful warriors are patience and time.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2018
- Leo Tolstoy pic.twitter.com/MiRq2IlrIg
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। राज्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से शामिल हैं।
कमलनाथ ने राहुल गांधी के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। इससे पहले सिंधिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
राहुल गांधी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल दोनों प्रमुख नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट से भी मुलाकात की।