लाइव न्यूज़ :

वीडियो: लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर निकले राहुल गांधी, जानें उनकी यात्रा का पूरा शेड्यूल

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 09:27 IST

बता दें कि लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी की अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड का यह पहला दौरा है। इससे पहले वे यहां 11 अप्रैल को आएं थे जब सदस्यता चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर निकले है। वे शनिवार को सुबह-सुबह वायनाड के लिए निकले है। इस दौरान वे कुछ प्रोग्राम में शामिल होंगे और कुछ उद्घाटन भी करेंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे है। वे यहां 12 अगस्त यानी आज वहां पहुंचे है और इसके लिए वे सुबह-सुबह रवाना भी हुए है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी तड़के अपनी कार में सवार होकर वायनाड के लिए रवाना हुए है।

बता दें कि कांग्रेस नेता की लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद यह उनका पहला वायनाड का यात्रा है। ऐसे में राहुल के इस यात्रा से कांग्रेस की केरल यूनिट (Kerala Congress) में काफी उत्साह भी है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात की एक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

क्या हा राहुल का प्रोग्राम

राहुल गांधी के वायनाड आने से वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी में काफी जोश है और वे उनका भव्य स्वागत की तैयारियों में भी लग गए है। ऐसे में उनका स्वागत शनिवार दोपहर 3.30 बजे कलपेट्टा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता कैथांगु परियोजना के तहत निर्मित घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे। 

अपनी यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी 12 बजे जिले के नल्लूरनाडु में अंबेडकर मेमोरियल कैंसर सेंटर में स्थापित एक हाई-टेंशन ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करेंगे। यही नहीं वे कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला भी लखने वाले हैं।

करीब चार महीने से भी ज्यादा समय बाद राहुल की सजा पर लगी है रोक

गौर करने वाली बात यह है कि मोदी सरनेम वाले मामले में सूरत की सीजेएम कोर्ट ने राहुल गांधी को इसी साल दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी। ऐसे में करीब चार महीने से भी ज्यादा समय के बाद उनकी सदस्यता फिर से बहाल हुई है क्योंकि उनकी सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

इससे पहले जब उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी तो 11 अप्रैल को उन्होंने अपनी संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि "मेरी संसद सदस्यता छीन ली गई, मेरा घर छीन लिया। मेरे पीछे पुलिस लगा दी, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। 50 बार मेरा घर ले लो, लेकिन मैं भारत और वायनाड के लोगों के मुद्दों को उठाता रहूंगा।" 

टॅग्स :राहुल गांधीकेरलवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी