लाइव न्यूज़ :

राफेल मामले में राहुल गांधी ने फिर घसीटा मनोहर पर्रिकर का नाम, कहा- गोवा से शुरू हो जांच

By भाषा | Updated: March 9, 2019 03:20 IST

गोवा की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जैसे इस तटीय राज्य में सरकार ‘‘लापता’’ है, वैसे ही राफेल से संबंधित दस्तावेज गायब हो गये हैं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार कहा कि राफेल सौदे से जुड़े ‘‘गुम’’ दस्तावेजों की जांच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से शुरू होनी चाहिए जिन्होंने कथित रूप से दावा किया था कि सौदे से संबंधित फाइलें उनके पास हैं।

फ्रांस के साथ जब राफेल सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे तब पर्रिकर रक्षा मंत्री थे और केन्द्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि करोड़ों रुपयों के करार से जुड़े दस्तावेज ‘‘चोरी’’ हो गये हैं।

गोवा की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि जैसे इस तटीय राज्य में सरकार ‘‘लापता’’ है, वैसे ही राफेल से संबंधित दस्तावेज गायब हो गये हैं।

गांधी यहां ‘जीत की ओर’ बैनर तले बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे गोवा में सरकार लापता है, (राफेल से जुड़ी) फाइलें भी लापता हो गई हैं। अगर आप जांच करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत पर्रिकर से होनी चाहिए।’’ 

गांधी ने गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे तथा एक अज्ञात कॉलर के बीच राफेल सौदे के संबंध में बातचीत के कथित ऑडियो टेप के संदर्भ में कहा, ‘‘पर्रिकर ने कैबिनेट से कहा था कि राफेल फाइलें उनके पास हैं।’’ 

उन्होंने ऑडियो टेप के हवाले से कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी मुझे मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा सकते। जिस दिन उन्होंने मुझे हटाया, मैं फाइलें दिखा दूंगा। अगर फाइलें गुम हुई हैं तो पर्रिकर की जांच कराइए।’’ 

राहुल गांधी रक्षा मंत्री पद से दे इस्तीफा 

गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने और 2017 में गोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले पर्रिकर ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया था कि उन्हें नए राफेल सौदे की जानकारी नहीं है।एक दैनिक अखबार में राफेल पर खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर हमला बोला और कहा, ‘‘हिंदुस्तान के चौकीदार ने समानांतर बातचीत की।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ‘अच्छे दिन’ कहते तो लोग बोलते थे ‘आएंगे’, अब अगर आप कहे चौकीदार तो लोग कहते हैं ‘चोर है।’ कुछ और कहने की जरुरत नहीं है।’’ 

उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार की दलीलों को याद करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि राफेल फाइलें गायब हो गई हैं। फाइलें कहती है कि चौकीदार ने विमान की कीमत बढ़ाई। फाइलों में यह भी जिक्र है कि मोदी जी के कारण राफेल की खरीद में देरी हुई और विमान मिलने में दस और साल का वक्त लगेगा।’’ दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह गांधी का पहला गोवा दौरा है।

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर