लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का खुलासा, कहा- राफेल डील के वक्त पीएम मोदी ने रक्षामंत्री से नहीं पूछा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 30, 2019 15:59 IST

संसद की शीतकालीन सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल पर ऑडियो टेप और मनोहर पर्रिकर का नाम लेकर जमकर हंगामा किया था। राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर रुख अपना रही है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पणजी में राज्य विधानसभा परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बीते दिनों मुलाकात की। मुलाकात के बाद राहुल गांधी बुधवार को दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में यूथ कांग्रेस की इंकलाब रैली में कहा, चौकीदार आंख से आंख नहीं मिला पाएंगे, राफेल की सच्‍चाई सामने आ गई है।'' राहुल गांधी ने कहा राफेल की डील करते वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से कोई बात-चीत नहीं की थी। राहुल गांधी ने कहा, ''जब मैं कल मनोहर पर्रिकर से मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि राफेल डील के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे से कोई सलाह नहीं ली थी  और नाही मुझे कुछ बताया था।'' हालांकि ये बीते दिनों मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ये किसी राजनीतिक विषय पर भेंट नहीं थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया था कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से उनका हालचाल पूछने के लिए गए थे। 

राहुल गांधी ने बताया, ''राफेल पर हमने तीन-चार सवाल पूछे...कभी यूं देखें, कभी इधर देखा, कभी उधर देखा, कभी यहां देखा, कभी वहां देखा लेकिन कभी ऑंख से ऑंख नहीं मिला पाया चौकीदार।'' बतादें कि कुछ दिनों पहले संसद की शीतकालीन सत्र में राहुल ने राफेल पर ऑडियो टेप और मनोहर पर्रिकर का नाम लेकर जमकर हंगामा किया था। राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर रुख अपना रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मनोहर पर्रिकर ने राफेल डील से जुड़ी कोई फाइल अपने घर में छुपाकर रखी है। 

बता दें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गोवा जाना एक प्राइवेट ट्रिप है। ये दोनों गोवा के एक फाइव स्टार होटल में ठहरे थे। बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कवठनकर ने इन दोनों के दौरे की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता गोवा यात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से नहीं मिलेंगे।   

टॅग्स :राहुल गांधीमनोहर पार्रिकरराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप