लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने अमित शाह को बताया 'हत्या का आरोपी', जय शाह पर लगाए ये गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2019 19:27 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में केरल की वायनाड और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने दोनों लोकसभा सीटों पर नामांकन कर चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी जी ने 5 साल से माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों सबके साथ अन्याय किया है। देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं के बैंक खाते में सालाना ₹72,000 डालेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की जबलपुर रैली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है, ''हत्या का आरोपी अमित शाह वाह क्या शान है। आपने क्या कभी जय शाह का नाम सुना है। वह एक जादूगर है, उसने 3 महीने में 50,000 रुपये को 80 करोड़ रुपये कर दिए हैं। जय शाह अमित शाह के बेटे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा, अमित शाह युवाओं से कहते हैं कि पकोड़ा बनाओ। क्यों? हिंदुस्तान का युवा राफेल क्यों नहीं बना सकता? हमारी यही सोच है कि राफेल का निर्माण हिंदुस्तान का युवा करे, फ्रांस के नहीं। 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी जी ने 5 साल से माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों सबके साथ अन्याय किया है। इसलिए हमने तय किया कि हम इनके साथ "न्याय" करेंगे और देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं के बैंक खाते में सालाना ₹72,000 डालेंगे। 

राहुल गांधी ने यह भी कहा, बेरोजगार युवाओं के साथ भी हम "न्याय" करेंगे। सरकार में आते ही हम एक साल में 22 लाख सरकारी नौकरियों को तो भरेंगे ही, इसके साथ पंचायत स्तर पर भी 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। 

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में केरल की वायनाड और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने दोनों लोकसभा सीटों पर नामांकन कर चुके हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीअमित शाहलोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील