लाइव न्यूज़ :

लोकमत एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: नोटबंदी देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है- राहुल गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: April 27, 2019 08:33 IST

नोटबंदी की विफलता के कारण ही हमने फैसला लिया कि राहत देने के लिए हम न्याय योजना लाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के जरिए लोगों से जो छीना है, हम न्याय के जरिए उन लोगों को उसकी भरपाई करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देनोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने अपना रोजगार खोया है, हमारी विकास दर में गिरावट आई है. 99 फीसदी 500 और 1000 के नोट रिजर्व बैंक में वापस आ गए. मैं पूछता हूं कि कौन सा काला धन समाप्त हुआ?

राहुल गांधी ने लोकमत समाचार से ख़ास बातचीत में कहा है कि नोटबंदी देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार ये सवाल उठाते रहे हैं कि नोटबंदी के द्वारा बीजेपी ने देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है और यह पीएम मोदी की तानाशाही शासन का नतीजा था. लोकमत से इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर उन्होंने विस्तार से बात किया है.

नोटबंदी पर क्या कहा कांग्रेस अध्यक्ष ने 

नोटबंदी देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है. भाजपा इसे अपनी सफलता बता रही है, लेकिन सच क्या है देश के लाखों गरीब लोगों ने अपनी जीवनभर की बचत मिनटों में गंवा दी, छोटे उद्योग धराशायी हो गए, हजारों लोगों के रोजगार चले गए. जो आंकड़े मिल रहे हैं उसके अनुसार नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने अपना रोजगार खोया है, हमारी विकास दर में गिरावट आई है. 

99 फीसदी 500 और 1000 के नोट रिजर्व बैंक में वापस आ गए. मैं पूछता हूं कि कौन सा काला धन समाप्त हुआ? इसके लिए सरकार ने क्या सोच कर योजना बनाई थी. मुझे तो लगता है कि शायद मोदी सुबह सोकर उठे होंगे और बस फैसला ले लिया, बिना आरबीआई से मशविरा किए कि देश में नोटबंदी लागू कर दी जाए. 

नोटबंदी की विफलता के कारण ही हमने फैसला लिया कि राहत देने के लिए हम न्याय योजना लाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के जरिए लोगों से जो छीना है, हम न्याय के जरिए उन लोगों को उसकी भरपाई करेंगे. 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकमत हिंदी समाचारनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया