लाइव न्यूज़ :

'सबूत' दिखा राहुल गांधी बोले- कांग्रेस ने शिवराज सिंह के परिवार का कर्जा माफ किया, कमलनाथ ने गिनाए नाम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 17:22 IST

राहुल गांधी ने जनता को बतौर सबूत पर्चा दिखाते हुए कहा, ''हम तैयारी करके बोलते हैं.. शिवराज सिंह जी के परिवार का कांग्रेस पार्टी ने कर्जा माफ किया है और शिवराज चौहान जी मध्य प्रदेश से झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ.. ''

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान के भाई और भतीजे का कांग्रेस ने कर्जा माफ किया। रैली में राहुल गांधी ने सबूत दिखाया।राहुल गांधी ने कहा, ''शिवराज चौहान जी मध्य प्रदेश से झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ।''

लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की जोर-आजमाइशों के बीच राहुल गांधी ने एक रैली में दावा ठोका कि कांग्रेस नें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवारवालों का कर्जा माफ किया है। सबूत के तौर पर उज्जैन की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने एक पर्चा दिखाया। बगल में खड़े मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पर्चे में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाया।

कमलनाथ ने बताया कि शिवराज सिंह के सगे भाई रोहित सिंह का कर्जा कांग्रेस पार्टी ने माफ किया है। उन्होंने आगे बताया कि शिवराज सिंह के भतीजे निरंजन सिंह का कर्जा भी माफ किया गया है। 

राहुल गांधी ने जनता को बतौर सबूत पर्चा दिखाते हुए कहा, ''हम तैयारी करके बोलते हैं..।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''शिवराज सिंह जी के परिवार का कांग्रेस पार्टी ने कर्जा माफ किया है और शिवराज चौहान जी मध्य प्रदेश से झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा माफ नहीं हुआ.. अब देखिए.. कांग्रेस पार्टी का दिल देखिए.. नरेंद्र मोदी की 56 इंच की छाती.. कांग्रेस पार्टी का दिल 56 इंच का है।''

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप लगाया जाता है मध्य प्रदेश की सत्ता में आने बाद कांग्रेस ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। 

हाल में मध्य प्रदेश के गुना में रैली कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच एक किसान चढ़ गया था और कर्ज माफी के लिए कहने लगा था। इस पर सिंधिया ने कहा कि अभी बैठ जाए, जब मैं मौका दूंगा तब बोलना। बाद में बात करते हैं। 

बाद नें किसान ने मीडिया को बताया था कि सरकार ने दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है लेकिन उसका कर्ज माफ नहीं हुआ है और तीन बार पुलिसवाले घर पर दस्तक दे चुके हैं।

बीती 11 मई को कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ''भले सारे प्रमाण हमने सामने ला दिए हैं लेकिन असली मुद्दा कर्ज माफी ही है, किसानों के खाते में राशि आना है। जो हमने किया है। 21 लाख किसानों के खाते में राशि हमने पहुंचायी है। जिसे खुद शिवराज सिंह ने भी स्वीकारा है कि हां मेरे भाई का कर्ज माफ हुआ है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उज्जैनराहुल गांधीकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील