लाइव न्यूज़ :

Caste Census: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अपने राज्यों में कराएंगे जाति जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2023 16:43 IST

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा, "सीडब्ल्यूसी द्वारा सामूहिक रूप से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है... हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला किया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में जाति जनगणना पर काम करने का फैसला कियागांधी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने दिन में चार घंटे तक बैठक की और जाति जनगणना पर चर्चा कीउन्होंने कहा, भारत के आर्थिक रूप से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया फैसला

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'ऐतिहासिक फैसला' बताते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में जाति जनगणना पर काम करने का फैसला किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने दिन में चार घंटे तक बैठक की और जाति जनगणना पर चर्चा की। 

गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा, "सीडब्ल्यूसी द्वारा सामूहिक रूप से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है... हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला किया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएंगे।" उन्होंने कहा कि यह फैसला देश में गरीब लोगों की मुक्ति के लिए एक बहुत ही "प्रगतिशील" कदम है। गांधी ने आगे कहा कि यह निर्णय धर्म या जाति के विचार से प्रेरित नहीं था, बल्कि यह भारत के आर्थिक रूप से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया ब्लॉक जाति जनगणना पर कांग्रेस के फैसले का समर्थन करता है, गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अधिकांश दल इस विचार का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के पास मुद्दा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को इससे कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, "हम लचीले हैं (और) फासीवादी पार्टी नहीं हैं।" गांधी ने कहा कि जाति जनगणना भारत के लिए एक नया विकास प्रतिमान खोलने में मदद करेगी।

 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसजाति जनगणना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष