लाइव न्यूज़ :

RSS में महिला व बुजुर्गों के लिए सम्मान नहीं है, इसलिए इसे संघ परिवार कहना सही नहीं है: राहुल गांधी

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 14:50 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने RSS को संघ परिवार कहे जाने पर ही सवाल खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मेरा मानना है कि आरएसएस व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं है। राहुल गांधी ने संघ पर आरोप लगाया है कि आएसएस में महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने RSS को संघ परिवार मानने से ही इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अब आरएसएस को 'संघ परिवार' नहीं कहेंगे। साथ ही राहुल गांधी ने संघ पर आरोप लगाया है कि आएसएस में महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है।

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मेरा मानना है कि आरएसएस व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं है। परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है लेकिन RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा।

बिहार विधानसभा हंगामा मामले में भी नीतीश कुमार पर राहुंल गांधी ने बयान दिया है-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार पुलिस विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर इससे पहले बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'आरएसएस-भाजपा मय' हो गए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था कि बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं। लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज उठाता रहेगा- हम नहीं डरते हैं।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोला था-

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि RSS ने अपने स्कूलों के जरिए हमला शुरू किया। जैसे पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामवादी अपने मदरसों का इस्तेमाल करते हैं, काफी कुछ उसी तरह RSS अपने स्कूलों में एक खास तरह की दुनिया दिखाता है।

कोई ये नहीं पूछता कि सैकड़ों-हजारों स्कूल चलाने के लिए RSS को पैसा कहां से मिलता है। वे मुनाफा कमाने वाले स्कूल नहीं हैं, इसलिए कोई सवाल नहीं पूछ रहा।

टॅग्स :राहुल गांधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां