लाइव न्यूज़ :

"जम्मू कश्मीर ने रोजगार, प्यार चाहा था लेकिन मिला भाजपा का बुलडोजर...."-घाटी में जारी अतिक्रमण रोधी मुहिम पर बोले राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 12, 2023 13:52 IST

गौरतलब है कि राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सात जनवरी को सभी उपायुक्तों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में जारी अतिक्रमण रोधी मुहिम पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा "जम्मू कश्मीर ने रोजगार, प्यार चाहा था लेकिन मिला भाजपा का बुलडोजर...."यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि "कई दशकों से जिस जमीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है।"

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में जारी अतिक्रमण रोधी मुहिम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रशासित प्रदेश ने रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहा था, लेकिन उसे इसके बजाय "भाजपा का बुलडोजर" मिला है। ऐसे में कांग्रेस, कांफ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) जैसे कई बड़े दलों ने इस मुहिम को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल रोकने की मांग भी की है। 

राहुल गांधी ने क्या कहा है

आपको बता दें कि राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सात जनवरी को सभी उपायुक्तों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी है। गांधी ने ट्वीट किया, "जम्मू कश्मीर को चाहिए रोजगार, बेहतर व्यापार और प्यार, मगर उन्हें मिला क्या? भाजपा का बुलडोजर।" 

घाटी में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर लोगों में है घबराहट- राहुल गांधी ने शेयर किया खबर

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा है कि "कई दशकों से जिस जमीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है। अमन और कश्मीरियत की रक्षा, जोड़ने से होगी, तोड़ने और लोगों को बांटने से नहीं।" गांधी ने ट्वीट के साथ मीडिया की खबर भी संलग्न की, जिसमें दावा किया गया है कि जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर लोगों में घबराहट है।  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?