लाइव न्यूज़ :

'मैं RSS के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा', वरुण गांधी के सवाल पर बोले राहुल- परेशानी खड़ी हो जाएगी...मैं स्वीकार नहीं कर सकता

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2023 14:33 IST

राहुल गांधी ने आरएसएस को निशाने पर लिया और कहा कि आरएसएस, भाजपा द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका पर ‘‘दबाव’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने वरुण गांधी के सवाल पर कहा कि मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं लेकिन उस विचारधार को स्वीकार नहीं कर सकता।राहुल गांधी ने आगे कहा, वह (वरुण) भाजपा में हैं, शायद वह यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वरुण गांधी को लेकर आगे कहा कि मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है।

होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान वरुण गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं। गले लग सकता हूं मगर उस विचारधारा को मैं स्वीकार नहीं कर सकता। 

राहुल गांधी ने आगे कहा, वह भाजपा में हैं। शायद वह यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मैं आरएसएस के दफ्तर में कभी नहीं जा सकता। मेरा आपको गला काटना पड़ेगा। मैं नहीं जा सकता।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वरुण गांधी को लेकर आगे कहा कि मेरा जो परिवार है, उसकी एक विचारधारा है। उसकी एक विचार प्रणाली है। और जो वरुण है उन्होंने एक समय (शायद आज भी) उस विचारधारा को अपनाया। उस विचारधारा को अपना बनाया। मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता। बकौल राहुल गांधी-  मैं जरूर प्यार से मिल सकता हूं। गले लग सकता हूं मगर उस विचारधारा को मैं स्वीकार नहीं कर सकता। 

इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस को निशाने पर लिया और कहा कि आरएसएस, भाजपा द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका पर ‘‘दबाव’’ है। पंजाब को केवल पंजाब से ही चलाया (शासन किया) जा सकता है। अगर उसे दिल्ली से चलाया जाता है तो राज्य के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीवरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए