लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी ने ट्रैक्टर पर बैठ निकाली रैली, बोले- कांग्रेस की सरकार बनते ही यह काला कानून होगा खत्म, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 15:20 IST

पंजाब के मोगा में राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम सरकार बनते ही कृषि से जुड़े इस काले कानून को हम समाप्त कर देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों को आशंका है कि केंद्र द्वारा किए जा रहे कृषि सुधार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त करने का रास्ता साफ होगा। पंजाब के किसानों को ऐसा लग रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले से एमएसपी धीर-धीरे समाप्त हो जाएगा और वह बड़ी कंपनियों की ‘दया’ पर आश्रित रह जाएंगे।राहुल गांधी पंजाब में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व वहां के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ कर रहे हैं।

मोगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र द्वारा लागू नये कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा में आज (रविवार)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी रविवार दोपहर मोगा पहुंचे। वह आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व कर रहे हैं। मोगा के बदनी कलां में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इस दौरान राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों के साथ रैली कर रहे थे। ट्रैक्टर पर एक तरफ राहुल बीच में ड्राइविंग सीट पर कोई कांग्रेस नेता तो दूसरी तरफ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बैठे हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम सरकार बनते ही कृषि से जुड़े इस काले कानून को हम समाप्त कर देंगे। 

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता ने रैली में लिया हिस्सा-

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य नेता भी रैली में शामिल होने के लिए मोगा पहुंचे।

राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी मोगा में हैं, जो पिछले कुछ समय से कांग्रेस की सभी गतविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे। ‘खेती बचाओ यात्रा’ के नाम से निकाली जा रही ट्रैक्टर रैलियां करीब 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी और विभिन्न जिलों तथा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेंगी।

नये कृषि कानूनों का पंजाब के किसान विरोध कर रहे हैं

उल्लेखनीय है कि नये कृषि कानूनों का पंजाब के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को आशंका है कि केंद्र द्वारा किए जा रहे कृषि सुधार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़ी कंपनियों की ‘दया’ पर आश्रित रह जाएंगे।

हालांकि, सरकार का कहना है कि एमएसपी प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि संसद ने हाल में तीन विधेयकों- ‘कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020’, ‘किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन’ अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक 2020 और ‘आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक-2020’ को पारित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद तीनों कानून 27 सितंबर से प्रभावी हो गए।  

टॅग्स :राहुल गांधीपंजाबकिसान विरोध प्रदर्शनकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब